IPO: आज ग्रे मार्केट में रौनक देखने को मिल रही है क्योंकि आज जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, अपडेटर सर्विसेस लिमिटेड और न्यूजैसा टेक्नोलॉजी लिमिटेड का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। ये सभी आईपीओ 27 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है तो फिर आइए जानते है इनके बारे में।
जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड
जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है और यह आईपीओ 27 सितंबर तक खुला रहेगा। इसके प्राइस बैंड की बात करें तो फिर ये 113-119 रु प्रति शेयर है।
इसका इश्यू साइज करीब 2 हजार 800 करोड़ रु है। वही, फ्रेश इश्यू 2 हजार 800 करोड़ रु का है। इसके लॉट साइज की बात करें तो फिर यह 126 शेयर का लॉट साइज हैं। इसमें कम से कम निवेश 14994 रु है।
जेएसडब्ल्यू का बिजनेस मरीन से जुड़ा हुआ है। जिसमें स्टोरेज सॉल्यूशन, कार्गो हैंडलिंग और लॉजिस्टिकसर्विसेज शामिल है।
अपडेटर सर्विसेज आईपीओ
अपडेटर सर्विसेज आईपीओ का आईपीओ आज से 27 सितंबर तक खुला रहेगा। इसके इश्यू प्राइस की बात करें तो फिर यह 280-300 रु प्रति शेयर है। इस आईपीओ का इश्यू साइज 640 करोड़ रु है।
इसका ओएफएस 240 करोड़ रु और फ्रेश इश्यू 400 करोड़ रु है। इसका लॉट साइज 50 शेयर का है और इसका न्यूनतम निवेश 15 हजार रु का है।
इसका कारोबार फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विसेज और बिजनेस सपोर्ट सर्विसेज है। इसके तहत बी2बी ऑपरेट करती है। कंपनी ने अलग अलग सेक्टर में 2 हजार 797 कस्टमर है। इसमें पीएंडजी, माइक्रोसॉफ्ट जैसे बड़े नाम शामिल है।
न्यूजैसा टेक्नोलॉजी लिमिटेड
इस कंपनी ने 39 करोड़ 93 लाख रु का फंड जुटाने के लिए 84 लाख 96 हजार शेयरों को जारी किया है। इसका लॉट साइज 3 हजार शेयर है। इसके इश्यू प्राइज बैंड की बात करें तो फिर यह 45 से लेकर 47 रु है।
न्यूजैसा टेक्नोलॉजी लिमिटेड की लिस्टिंग डेट 9 अक्टूबर है। ये आईपीओ 25 सितंबर को यानी आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है और ये 27 अक्टूबर तक खुला रहेगा।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली के बाद भी क्यों नहीं टूटा Indian Share Market?
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत