EPACK Durable IPO: बताते चले की 19 जनवरी को 640 करोड रुपए का आईपीओ आ रहा है। इस इनिशियल पब्लिक आफरिंग को लाने वाली कंपनी का नाम ईपैक ड्युरेबल्स है। इस आईपीओ को शुरू करने की तारीख 19 जनवरी है और इससे आप 23 जनवरी तक सब्सक्राइब कर सकते हैं। वही इन्वेस्टर के अकाउंट में 25 जनवरी को इसके शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि इस कंपनी के शेयर्स को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट किया जा सकता है। लोगों को उम्मीद है कि इस कंपनी का आईपीओ बस्तर परफॉर्मेंस दिखा सकता है। आइए इस आईपीओ से जुड़ी हुई लगभग सभी डिटेल्स के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

Advertisement

इस आईपीओ के तहत कंपनी का प्लान 640.05 करोड़ रुपए जुटाने का है। जानकारी के लिए बता दें कि इस इनिशियल पब्लिक आफरिंग के तहत 1.73 करोड़ फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाने हैं। वहीं ऑफर फॉर सेल के तहतएक करोड़ शेयरों की बिक्री की जा सकती है। इस कंपनी के आईपीओ में आप 23 जनवरी 2024 तक निवेश कर सकते हैं।

Advertisement

आपको बताते चलें कि इसके आईपीओ का प्राइस बैंड 218 रुपए से लेकर 230 रुपए प्रति शेयर तक का है।
अगर हम बात करते हैं, इस इनिशियल पब्लिक आफरिंग की तो इसमें करीब 400 करोड़ रुपए के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाने हैं।

इसके अलावा 240 करोड़ रुपए की कीमत वाले एक करोड़ से ज्यादा शेयरों को ऑफर फॉर सेल के तहत बिक्री के लिए जारी किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एंकर इन्वेस्टर्स के लिए यह आईपीओ 18 जनवरी से ही खुल जाएगा।

Advertisement

अगर आपको इस कंपनी के शेयर खरीदने हैं तो आपको इस 65 इक्विटी शेयर में खरीदना होगा और इसके बाद इसके मल्टीपल्स में भी बोली लगा सकते हैं।

इसमें रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए लोवर प्राइस बैंड 14,170 रुपए के आसपास होगा वही अपर प्राइस बैंड 14950 रुपए हो सकता है।

आपको बता दे कि इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर में एक्सिस कैपिटल, डैम कैपिटल एडवाइजर्स और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज शामिल है। वहीं केविन टेक्नोलॉजी इसका रजिस्ट्रार है।

Advertisement

जाहिर सी बात है कि अगर कंपनी इतना बड़ा आईपीओ लेकर आ रही है, तो जाहिर तौर पर इस पेज को कहीं खर्च करने का प्लान भी बनाया होगा। मिल नहीं जानकारी के मुताबिक कंपनी इस आईपीओ से अपने एक्सपेंडिचर से जुड़ी तमाम जरूरत को पूरा करने के लिए योजना बनाई है। इस आईपीओ की प्राइस से कंपनी कई राज्यों में अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट डालने वाली है। इसके अलावा भिवाड़ी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के लिए कंपनी ने इसी पैसे से इक्विपमेंट खरीदने की योजना भी बनाई है। कंपनी के ऊपर कर्ज के भुगतान के लिए भी इस फंड का इस्तेमाल किया जा सकता है। बाकी बचे हुए पैसों का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किया जाएगा।

Advertisement

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस कंपनी को रूम एयर कंडीशनर का एक ओरिजिनल डिजाइन मैन्युफैक्चरर माना जाता है। यह कंपनी अगर इतने बड़े अमाउंट का आईपीओ इश्यू ला रही है तो, इसका मतलब साफ है कि कंपनी के दिमाग में जरूर कोई बड़ी योजना चल रही है और उसे जबरदस्त प्रॉफिट भी मिल रहा है। हालांकि अगर आप इस आईपीओ में इन्वेस्ट करना चाहते हैं, तो आपको एक बार एक्सपर्ट से सलाह भी जरूर ले लेनी चाहिए।

Advertisement