Upcoming IPO: ब्लू वाटर लॉजिस्टिक्स (Blue Water Logistics) कंपनी का आईपीओ 27 मई से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 29 मई 2025 को इसका सब्सक्रिप्शन बंद होगा। इस आईपीओ का शेयर अलॉटमेंट 30 मई 2025, शुक्रवार को होने की उम्मीद है। शेयर बाजार में इसकी लिस्टिंग 3 जून को NSE SME प्लेटफॉर्म पर होने की संभावना है।

Advertisement

कंपनी का लॉट साइज (Blue Water Logistics IPO News)

इस इश्यू में कंपनी कुल 30 लाख नए शेयर जारी करेगी जिससे कंपनी करीब ₹40.50 करोड़ का फंड जुटाएगी। ये पूरा फ्रेश इश्यू होगा। इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹132 से ₹135 प्रति शेयर तय किया गया है। निवेश के लिए मिनिमम लॉट लाइज 1,000 शेयर्स का है। रिटेल निवेशकों के लिए मिनिमम निवेश राशि ₹1,32,000 है।

Advertisement

HNI (High Net-worth Individual) निवेशकों के लिए कम से कम 2 लॉट, यानी 2,000 शेयर खरीदना जरूरी है। इस हिसाब से उन्हें करीब ₹2,70,000 का निवेश करना पड़ेगा।

कंपनी के प्रमोटर्स

स्मार्ट होराइजन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड, ब्लू वाटर लॉजिस्टिक्स आईपीओ का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि माशितला सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। ब्लू वाटर लॉजिस्टिक्स आईपीओ के लिए मार्केट मेकर श्रेनी शेयर्स लिमिटेड है। कंपनी के प्रमोटर श्री लक्ष्मी नारायण मिश्रा, श्री ललित पांडा, सुश्री मधुस्मिता मोहंती और सुश्री सुप्रिया मिश्रा हैं।

Advertisement

कंपनी के बारे में डिटेल

इस कंपनी की शुरुआत अप्रैल 2010 में हुई थी। यह कंपनी लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन सॉल्यूशन्स से जुड़ी सर्विसेस देती है। इसके मुख्य कामों में फ्रेट फॉरवर्डिंग (सामान भेजना), कस्टम क्लियरेंस और ट्रांसपोर्ट हैंडलिंग शामिल हैं। कंपनी एयर, सी और लैंड ट्रांसपोर्ट के ज़रिए ग्राहकों को पिकअप से लेकर कस्टम क्लियरेंस और फाइनल डिलीवरी तक की पूरी लॉजिस्टिक सर्विस एक ही जगह पर देती है।

Advertisement

कंपनी के भारत में 5 ऑफिस हैं। इनमें चेन्नई, दिल्ली, जयपुर, विशाखापट्टनम और ठाणे शामिल है। Blue Water Logistics अलग-अलग इंडस्ट्रीज को सर्विसेस देती है, जैसे कन्फेक्शनरी (मिठाई और स्नैक्स), केमिकल्स, क्रॉकरी, नेचुरल स्टोन्स, टेक्सटाइल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, फिटनेस इक्विपमेंट आदि इसमें शामिल है।

कंपनी का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस

Blue Water Logistics Limited की फाइनेंशियल परफॉर्मेंस वित्त वर्ष 2024-25 के आंकड़ों के मुताबिक, रेवेन्यू (आय) में 41% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, Profit After Tax (PAT) यानी टैक्स कटने के बाद का मुनाफा 80% तक बढ़ गया है।

Advertisement

आईपीओ फंड का कहां इस्तेमाल करेगी कंपनी?

इस IPO से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कंपनी तीन कामों के लिए करेगी। नए वाहनों की खरीद और उनकी बॉडी बिल्डिंग, वर्किंग कैपिटल यानी रोजमर्रा के बिजनेस खर्चों को पूरा करने के लिए, और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी।