IPL 2025 Prize Money: पंजाब किंग्स ने शानदार खेल दिखाते हुए पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराकर IPL 2025 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस हार के साथ मुंबई इंडियंस का सफर इस सीजन में यहीं खत्म हो गया, लेकिन उनके शानदार प्रदर्शन को नजरअंदाज नहीं किया गया है।

Advertisement

हालांकि, टीम फाइनल में नहीं पहुंच पाई, फिर भी मुंबई इंडियंस को करोड़ों रुपये की इनामी राशि दी जाएगी। अब आईपीएल-2025 का फाइनल मैच तीन जून को अहमदाबाद में ही खेला जाना है, जहां किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। IPL की परंपरा के अनुसार, टॉप-4 में जगह बनाने वाली टीमों को प्रदर्शन के आधार पर प्राइस मनी दी जाती है। ऐसे में मुंबई इंडियंस को भी एलिमिनेटर या क्वालिफायर चरण में पहुंचने के चलते कितनी प्राइज मनी मिल सकती है, आइए जानते हैं।

Advertisement

जीतने वाली टीम को मिलेंगे इतने पैसे

स्पोर्टिंग न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, IPL 2025 में विजेता टीम को ₹20 करोड़ रुपये की राशि मिलेगी। इसके अलावा रनरअप को ₹13 करोड़ मिलेंगे और क्वालिफायर हारने वाली टीम को ₹7 करोड़ मिलेंगे। एलिमिनेटर यानी हारने वाली टीम को ₹6.5 करोड़ मिलेंगे। हालांकि, इन राशि में बदलाव की संभावना है।

इन प्लेयर्स को भी मिलेगा प्राइस मनी

IPL 2025 में शानदार परफॉर्मेंस करने वाले खिलाड़ियों को अलग-अलग कैटेगरी में भी प्राइस मनी दिया जाएगा। हर कैटेगरी के विजेता को नकद इनाम भी मिलेगा। स्पोर्टिंग न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑरेंज कैप (सबसे ज्यादा रन) को ₹10 लाख मिलेंगे। इसके अलावा पर्पल कैप (सबसे ज्यादा विकेट) वाले प्लेयर को ₹10 लाख दिए जाएंगे। Emerging प्लेयर को ₹20 लाख और मोस्ट वैल्यूएजानेंब्ल प्लेयर को ₹10 लाख दिए जाएंगे।

Advertisement

इसके अलावा सुपर स्ट्राइकर को ₹10 लाख और पावर प्लेयर को ₹10 लाख मिलेंगे। साथ ही, मैक्सिमम सिक्सेस (Maximum Sixes) वाले प्लेयर को ₹10 लाख और गेम चेंजर ऑफ द सीजन के प्लेयर को ₹10 लाख दिए जाएंगे।