IPL 2025 Final Ticket: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। क्वालिफायर 1 में पंजाब किंग्स को हराकर टीम ने इतिहास रच दिया है। अब फाइनल मैच 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Advertisement

आईपीएल 2025 फाइनल टिकट कहां से खरीदें?

अहमदाबाद में आईपीएल 2025 के फाइनल के लिए टिकट बुक करने के तीन मुख्य तरीके हैं, जैसा कि TOI की रिपोर्ट में बताया गया है।

Advertisement

टिकट खरीदने की तीन आसान जगहें

RCB के फाइनल में पहुंचते ही फैंस टिकट लेने के लिए वेबसाइट्स पर टूट पड़े हैं। अगर आप भी मैच को लाइव देखना चाहते हैं, तो इन तरीकों से टिकट बुक कर सकते हैं।

District by Zomato

इस साल प्लेऑफ और फाइनल के टिकट बेचने की जिम्मेदारी District by Zomato के पास है। टिकट Zomato ऐप के District सेक्शन या IPL की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल रहे हैं। 27 मई से टिकट बिकने शुरू हो गए हैं और तेजी से खत्म हो रहे हैं।

Advertisement

BookMyShow

अगर Zomato पर टिकट नहीं मिलते तो आप BookMyShow पर भी चेक कर सकते हैं। वहां भी कुछ कैटेगरी के टिकट उपलब्ध हो सकते हैं।

स्टेडियम बॉक्स ऑफिस (सीमित संख्या में)

अहमदाबाद में रहने वाले लोग नरेंद्र मोदी स्टेडियम के टिकट काउंटर से सीमित संख्या में ऑफलाइन टिकट ले सकते हैं। हालांकि, भीड़ और लिमिटेड सीट्स को देखते हुए ऑनलाइन बुकिंग ज्यादा सुरक्षित है।

Advertisement

कितनी है टिकट की कीमत?

टिकट की कीमतें सीटिंग ज़ोन और सुविधाओं के अनुसार अलग-अलग हैं।

साधारण टिकट: 1,000 रुपए से शुरू हो सकते हैं।

प्रीमियम और कॉर्पोरेट बॉक्स: 20,000 रुपए या उससे ज्यादा तक हो सकते हैं।

अगर आप स्टेडियम में शानदार व्यू और सुविधाएं चाहते हैं, तो जल्द बुकिंग करना फायदेमंद रहेगा।

मैच वाले दिन साथ क्या ले जाना होगा?

मैच देखने वालों को स्टेडियम में एंट्री के लिए कुछ जरूरी चीजें साथ लानी होंगी।

Advertisement

सरकारी पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड)

मैच का टिकट (डिजिटल या प्रिंटेड)

समय से पहले पहुंचना ताकि सिक्योरिटी चेक में परेशानी न हो

RCB का मुकाबला पंजाब से होगा

RCB फाइनल में पहुंच चुकी है, अब उसका मुकाबला पंजाब के साथ होगा। RCB और पंजाब के फाइनल में पहुंचते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अगर आप भी उस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द टिकट बुक करें। मैच के दिन का इंतजार अब सबकी धड़कनें बढ़ा रहा है।