नई दिल्ली, मई 2। आईफोन 13 खरीदना किसी का भी सपना हो सकता है। मगर इसकी कीमत बहुत अधिक है। इसलिए ये हर किसी के बजट में फिट नहीं बैठता। मगर यदि आप आईफोन 13 खरीदना चाहते हैं और आपका बजट कम है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल इस दमदार और धांसू स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती की गयी है। आइए जानते हैं आईफोन 13 पर मिल रहे ऑफर के बारे में।
फ्लिपकार्ट पर ऐप्पल आईफोन 13 की कीमत 74,850 रुपये है। इसकी 79,900 रुपये की ऑरिजिनल सेलिंग प्राइस में 6 फीसदी की कटौती की गई है। वहीं 128 जीबी वाले आईफोन 13 की कीमत 53,850 रुपये है। फ्लिपकार्ट पर एक और ऑफर मिल रहा है। ये है एक्सचेंज ऑफर। आपको अधिकतम 16,000 रुपये का एक्सचेंज बेनेफिट भी मिल सकता है। इससे आपको आईफोन 13 काफी सस्ते में मिल जाएगा।
एक्सचेंज बेनेफिट आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन इतना फायदा आपको तभी मिलेगा, जब आपका फोन अच्छी स्थिति में हो। यह किसी भी डेंट, खरोंच या अन्य किसी तरह की टूट-फूट से मुक्त होना चाहिए। आप एप्पल ही नहीं किसी के साथ भी अपना फोन एक्सचेंज कर सकते हैं।
फ्लिपकार्ट पर ऐप्पल आईफोन 13 की कीमत 74,850 रुपये है, लेकिन आप अपने पुराने फोन के बदले 16,000 रुपये की बचत प्राप्त कर सकते हैं, जिससे कुल कीमत घट कर 58,850 रुपये रह जाएगी। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक कार्डधारक आईफोन 13 पर 5,000 रुपये की तत्काल छूट प्राप्त कर सकते हैं। इस तरह ऐप्पल आईफोन 13 की कीमत घर कर आपके लिए 53,850 रुपये तक कम हो जाएगी। हालांकि इसमें एक्सचेंज ऑफर सबसे अहम है।
इसी तरह अमेज़न इंडिया आईफोन 13 को 74900 रुपये में बेच रही है। इस फोन को आप पुराने फोन के बदले 11,050 रु तक के अधिकतम बेनेफिट के साथ खरीद सकते हैं। यानी यहां 11050 रु तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इससे आईफोन 13 की कीमत 63,850 तक कम हो जाएगी। फिलहाल अमेजन पर आईफोन 13 के लिए कोई बैंक ऑफर नहीं है।
पिछले साल रिलीज हुए आईफोन 13 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले और ए15 बायोनिक प्रोसेसर है। आईफोन 13 में सिंगल 12 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा और ट्विन 12 मेगापिक्सेल का बैक कैमरा शामिल हैं। आईफोन 13 में रीचैबिलिटी फीचर है जो छोटी उंगलियों वाले यूजर्स को स्मार्टफोन का आसानी से इस्तेमाल करने में मदद करता है। इस फीचर का उपयोग करके, कोई भी ऐप्पल आईफोन 13 प्रो मैक्स का उपयोग 6.7 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ आसानी से कर सकता है। ऐप्पल का ड्रैग एंड ड्रॉप फीचर एंड्रॉयड की तुलना में बेहतर है। यह फीचर यूजर्स को आसानी से इमेज या टेक्स्ट को एक ऐप से दूसरे ऐप में ड्रैग करने की सुविधा देता है। यह वास्तव में बहुत समय बचाता है। आईफोन 13 पर लाइव टेक्स्ट फीचर तस्वीरों से टेक्स्ट निकालने के लिए ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकॉग्निशन (ओसीआर) तकनीक का उपयोग करता है। आप टेक्स्ट प्राप्त करने के लिए कोई इमेज स्कैन कर सकते हैं और इसे अपनी इच्छानुसार किसी भी ऐप में पेस्ट कर सकते हैं। आप आसानी से टेक्स्ट का आसानी से अनुवाद भी कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान