नयी दिल्ली। शेयर बाजार जितनी जोखिम वाली जगह है उतना ही ज्यादा कमाई कराने वाला ऑप्शन भी है। निवेश के जितने ऑप्शन मौजूद हैं उनमें एफडी, म्यूचुअल फंड, सोना, बॉन्ड आदि शामिल हैं। मगर इनमें से कोई भी शेयर बाजार के बराबर का रिटर्न नहीं दे सकता है। एक ही शेयर चंद दिनों में आपकी झोली भर सकता है। हर सप्ताह कई शेयर भारी रिटर्न देते हैं। जैसे पिछले सप्ताह 5 ऐसे शेयर रहे, जिन्होंने करीब 50 फीसदी से 90 फीसदी से ज्यादा तक का जबरदस्त रिटर्न दिया। इतना रिटर्न आप एफडी जैसी जगह से कई सालों जाकर जमा कर सकेंगे। यहां आपको इन पांचों शेयरों की जानकारी देंगे।
आल्प्स इंडस्ट्रीज एक छोटी कंपनी है, जिसकी मार्केट कैप 7.82 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सेशन में ये शेयर 90.48 फीसदी ऊपर चढ़ा। इस शेयर ने 5 दिन में 1.05 रु से 2.00 रु तक का सफर तय किया। बीते शुक्रवार को ये करीब 10 फीसदी की तेजी के साथ 2.00 रु पर बंद हुआ। 90.5 फीसदी रिटर्न के साथ निवेशकों के 2 लाख रु इस समय 3.81 लाख रु हो गए होंगे। अगर आपका इरादा ऐसे किसी शेयर में निवेश का है तो 2 बातों का ध्यान रखें। पहला शेयर बाजार काफी जोखिम वाला निवेश ऑप्शन है और दूसरा आल्प्स इंडस्ट्रीज जैसी छोटी कंपनी के शेयर में अस्थिरता देखने को मिल सकती है। इसलिए ऐसी छोटी कंपनियों में जोखिम अधिक हो जाता है।
गोल्डन तोबैको ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को मालामाल कर दिया। इसका शेयर 31.75 रु से 55.20 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 73.86 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 97.20 करोड़ रु है। सिर्फ 5 दिन में 73.86 फीसदी का रिटर्न एफडी जैसे किसी ऑप्शन से मिलना नामुमकिन है। बीते शुक्रवार को ये शेयर भी करीब 10 फीसदी की मजबूती के साथ 55.20 रु पर बंद हुआ।
खंडवाला सिक्योरिटीज़ भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 71.27 फीसदी का रिटर्न दिया। इसका शेयर 9.05 रु से 15.50 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 71.27 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 18.51 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 20 फीसदी की मजबूती के साथ 15.50 रु पर बंद हुआ।
आर्वी डेनिम्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को तगड़ा मुनाफा कराया। इसका शेयर 13.81 रु से 21.81 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 57.93 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 51.17 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 5 फीसदी की कमजोरी के साथ 21.81 रु पर बंद हुआ।
डेसिफर लैब्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को तगड़ा मुनाफा कराया। इसका शेयर 26.70 रु से 39.95 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 49.63 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 40.35 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 3.23 फीसदी की मजबूती के साथ 39.95 रु पर बंद हुआ।
More Articles
- आज आखिरी मौका! Baroda BNP Paribas Services Fund NFO में निवेश का है अंतिम दिन
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!