नई दिल्ली, सितंबर 23। वैश्विक मंदी की आशंकाओं के बीच इक्विटी बाजारों में गिरावट के कारण से शुक्रवार को निवेशकों का 4.83 ट्रिलियन रुपये का निवेश डूब गया। बीएसई सेंसेक्स आज 1,021 अंक गिरावट के साथ 58,099 पर बंद हुआ। यह गिरावट1.73 प्रतिशत की है। निफ्टी 50 के लिए भी आज भारी गिरावट का दिन रहा। यह 17,350 के स्तर से 302 अंक नीचे 17,327 पर बंद हुई। निफ्टी 50 में भी 1.72 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के बाद से बाजार में आगे भी गिरावट की आशंका बनी हुई है।
1,100 अंक तक निछे गिर गया था सेंसेक्स
आज दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,100 अंक से अधिक लुढ़क गया था और निफ्टी 50 में भी लगभग 350 अंक तक की गिरावट आई थी। दोनों सुचनांको की वैल्यू 57,982 और 17,292 के अपने निम्न स्तर पर पहूंच गई थी।
मिडकैप और स्मालकैप के निवेशकों को हुआ है नुकसान
व्यापक बाजारों में बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों ने अपर ऑर्डर के सूचकांकों को कमजोर कर दिया। दिन के शुरूआत में ही मिडकैप और स्मालकैप कंपनियों में 2 प्रतिशत और 2.3 प्रतिशत के गिरावट हुई थी। कुल मिलाकर, दलाल स्ट्रीट पर हर एक खरीदार के लिए तीन विक्रेता थे। बीएसई पर 1,000 से अधिक शेयरों के मुकाबले 2,472 से अधिक शेयर बिकवाली के लिए थे। सेक्टर के हिसाब से देखें तो निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 4 फीसदी की गिरावट आई है जबकि निफ्टी बैंक, प्राइवेट बैंक और रियल्टी इंडेक्स में 2.6 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
आईटी इंडेक्स में कम हुई गिरावट
एनएसई पर निफ्टी आईटी इंडेक्स आज सिर्फ 0.7 फीसदी की गिरावट देखने को मिला। जानकरों का कहना है कि एक्सेंचर के Q4FY22 परिणामों ने बड़े भारतीय आईटी शेयरों के लिए बेहतर आउटसोर्सिंग राजस्व दिखाया है।
टाटा समूह के शेयरों की रही चर्चा
टाटा समूह के शेयर शुक्रवार को बहुराष्ट्रीय स्टील-प्रमुख टाटा स्टील में अपनी सभी धातु समूह की कंपनियों का एक साथ विलय करने की घोषणा के बाद सुर्खियों में बने हुए थे।
More Articles
- Share Market की तेज़ी बुरा फंसाएगी, बाज़ार में इन Stocks से बना लो दूरी!
- Share Market Outlook: इस हफ्ते Q1 Results, Banking और IT Stocks तय करेंगे बाज़ार की चाल?
- Trump Warning से Iran-US तनाव बढ़ा, Crude Oil में हलचल: Share Market Panic में क्या करें?
- Share Market: कल की भारी गिरावट के बाद बाजार में लौटी तेजी, Sensex और Nifty में बढ़त के साथ कारोबार; आगे क्या
- Chabahar Port पर खतरा? भारत के Trade, Oil और Strategic Interests पर कितना पड़ेगा असर?
- EPFO: 15 जुलाई तक मिलेगा 8.25% ब्याज? ईपीएफओ के 10 बड़े अपडेट जो हर कर्मचारी को जानने चाहिए