नयी दिल्ली। अगर आप शेयर बाजार में निवेश करने जा रहे हैं तो कुछ बातों और विकल्पों पर गौर करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको निवेश के लिए बेस्ट ऑप्शंस के बारे में भी पता होना चाहिए। इसके अलावा 2019 खत्म होकर 2020 शुरू होने वाले है ऐसे समय में आपके लिए जानना जरूरी है कि कौन से शेयर आपको मालामान बना सकता है। ये वो समय भी है जब आपको निवेश समीक्षा करनी चाहिए। अगर आप शेयर बाजार में सक्रिय रहते हैं तो आपको पता होगा कि इस समय यह रिकॉर्ड स्तरों पर है। ऐसे में वैल्यूशन बहुत ऊँचे हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में निवेश के लिए वे शेयर बेहतर रहेंगे, जिनमें आपको बेहतर डिविडेंड मिल सके। इन शेयरों में निवेश से अगर बाजार गिरता भी है तो भी आपको अच्छा लाभांश मिलेगा। आइये ऐसे ही 5 मुख्य शेयरों पर गौर करते हैं।
ऑयल इंडिया प्रमुख सरकारी तेल-गैस कंपनी है। इसने पिछले कुछ वर्षों में लगातार बहुत अच्छा लाभांश घोषित किया है। 2018-19 में ऑयल इंडिया द्वारा घोषित किये गये डिविडेंड के आधार पर इसकी डिविडेंड यील्ड 6.78 फीसदी है। कंपनी जुलाई-सितंबर तिमाही में 627 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही, जिससे निवेशकों की प्रति शेयर आय यानी ईपीएस 5.79 रुपये रही। यानी साल के लिहाज से इसकी ईपीएस 23 रुपये रहेगी। वहीं गेल का शेयर पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में तेज गिरावट के साथ 52 हफ्तों के निचले स्तर के करीब तक फिसला है। इस समय यह 119 रुपये के करीब है और इसका ट्रैक रिकॉर्ड देखें तो इस शेयर पर 6 फीसदी का डिविडेंड रिटर्न रहा है। यह वर्ष में कम से कम दो बार लाभांश घोषित करता है।
ओएनजीसी देश की नंबर 1 ऑयल एंड एक्सप्लोरेशन कंपनी है, जिसके पास काफी संख्या में तेल ब्लॉक हैं। ओएनजीसी एक सरकारी कंपनी है, जिसके शेयर पर अच्छा लाभांश यानी डिविडेंड मिलता है। इस समय ये करीब 125 रुपये पर है, जिस पर आपको 5.6 फीसदी डिविडेंड यील्ड मिलेगा। अगर यह शेयर 120 रुपये के स्तर के आस-पास तक गिरे तो यह दीर्घकालिक निवेशकों के लिए एक शानदार खरीदारी का अवसर हो सकता है। वहीं देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादन कंपनी कोल इंडिया डिविडेंड के लिहाज से अच्छा ऑप्शन है। 2018-19 के लिए कंपनी ने 13.1 रुपये के डिविडेंड की घोषणा की थी, जो 6.52 फीसदी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोल इंडिया दुनिया की सबसे बड़ी कोयला खनन कंपनी है। यह ऋण मुक्त और नकदी के मामले में समृद्ध भी है।
जागरण प्रकाशन देश के सर्वाधिक सर्कुलेटेड समाचार पत्र दैनिक जागरण का प्रकाशन करती है। यह मिड-डे और रेडियो सिटी की भी मालिक है। अगर लाभांश और शेयरों की खरीद की बात करें तो कंपनी का बहुत अच्छा रिकॉर्ड है। हाल ही में इसने तीन वर्षों में तीसरी बार शेयरों की वापस खरीद यानी बायबैक की घोषणा की। बायबैक के जरिये कंपनी अपने शेयर निवेशकों से वापस खरीदती है और उन्हें अच्छा मूल्य देती है। इसका मौजूदा बाजार मूल्य 61 रुपये है, जबकि इसकी डिविडेंड यील्ड 5.61 फीसदी है। शेयर 52-सप्ताह के उच्च स्तर से लगभग आधा हो गया है। इस शेयर को लंबी अवधि के लिहाज से खरीदें।
यह भी पढ़ें - FD : जानिए कौन सा बैंक दे रहा ज्यादा ब्याज
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Nuclear Stocks में निवेश का सही समय? बदल सकती है इन 5 Stocks की किस्मत!
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?