LIC : अगर आप एलआईसी पॉलिसी लेने का विचार कर रहे हैं, तो फिर आपके लिए एक अच्छी खबर है। आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही शानदार पॉलिसी के बारे में जानकारी दे रहे है जिस पॉलिसी में आपको हर महीने 36 हजार रु मिलेंगे। एलआईसी की इस पॉलिसी का नाम एलआईसी जीवन अक्षय पॉलिसी है, तो फिर आइए जानते हैं इस पॉलिसी के बारे में सारी डिटेल।

Advertisement

कंपनी की ओर से एक बार फिर से इस जीवन अक्षय पॉलिसी को शुरू किया जा रहा है। इस पॉलिसी के तहत आप केवल एक बार किस्त देकर लाइफ टाइम कमाई कर सकते हैं। यह पॉलिसी एक सिंगल प्रीमियम नॉन लिंक्ड नॉन पार्टिसिपेटिंग और पर्सनल एन्युटी प्लान है।

Advertisement

बता दें कि अगर आप इस पॉलिसी में थोड़ा पैसा निवेश करना चाहते है, तो फिर आपको वर्ष 12 हजार रु पेंशन का भी विकल्प है। वही, आपके पास में इन्वेस्ट करने के लिए अधिक रहा है, तो फिर आप दूसरे विकल्प का चयन कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आप अगर केवल 1 लाख रु लगाकर भी कमाई कर सकते है। 1 लाख रु निवेश करने पर आपको हर वर्ष 12 हजार रु मिलेंगे। इस स्कीम में फिलहाल अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है।

Advertisement

वही, अगर हम इस पॉलिसी के फायदे की बात करें, तो इस पॉलिसी को 35 से लेकर 85 वर्ष के लोग ले सकते है। इतना ही नहीं इसके साथ ही दिव्यांग लोग भी इस पॉलिसी का फायदा उठा सकते हैं। आप इस पॉलिसी में 10 टाइप से पेंशन प्राप्त करने के ऑप्शन का लाभ ले सकते हैं।

आप इस पॉलिसी में हर महीने 36 हजार रु पाने के लिए आपको एन्यूटी पेबल फॉर लाइफ एट ए यूनिफॉर्म रेट के विकल्प को सिलेक्ट कर सकते है। आपको इसमें एक मुश्त हर महीने पेंशन मिलेगी।

Advertisement

हम इसको एक उदाहरण से समझ सकते हैं जैसे कि अगर कोई व्यक्ति 45 वर्ष की आयु में इस प्लान को लेता है और वो 70,00,000 रु के सम एश्योर्ड ऑप्शन को चुनता है तो उसे 71,26,000 रु के प्रीमियम का एकमुश्त भुगतान करना होगा। इस निवेश को करने के बाद उसको 36429 रुपये हर महीने पेंशन मिलेगी। बता दें कि व्यक्ति के गुजर जाने के बाद यह पेंशन बंद हो जायेगी।

Advertisement