नई दिल्ली, अगस्त 16। एक्साइटल अपने कस्टमर्स के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आई है। अपनी नई पॉलिसी के तहत एक्साइटल अपने कस्टमर्स को मुफ्त इंटरनेट सेवा प्रदान कर रही है यानी आपको इंटरनेट चलाने के अब कस्टमर्स को कोई पैसा नहीं देना होगा। पहली बार कंपनी ऐसा शानदार ऑफर लेकर आ रही है। ऑफर के लॉन्च होते ही इसे दबाया और बेचा भी जा रहा है।
नई कस्टमर पॉलिसी के अंतर्गत एक्साइटल शिकायत करने वाले कस्टमर्स को 24 घंटे के लिए मुफ्त इंटरनेट सेवा दे रहा है। कंपनी ने यह फैसला लगातार शिकायत के कारण लिया है। यदि कस्टमर ने शिकायत की ओर 4 घंटे के अंदर शिकायत का समाधान नहीं होता है तो फिर उसे 24 घंटे के लिए फ्री में इंटरनेट सेवा दी जाएगी। मतलब अगर कोई कस्टमर शिकायत करता है तो उस समस्या का समाधान तय समय के अंदर नहीं होता है तो उसे 1 दिन के लिए मुफ्त इंटरनेट दिया जाएगा।
कंपनी ने अपनी पॉलिसी में कुछ बदलाव किया है पूरे दिन इंटरनेट सेवा दी जाती है इसके लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाता है। इस पॉलिसी के अनुसार यदि 4 घंटे के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया जाता है तो 1 दिन के लिए मुफ्त इंटरनेट सेवा दी जाएगी। इसके लिए ग्राहक से 1 भी रुपए शुल्क के रूप में नहीं लिया जाएगा लेकिन इसके लिए ग्राहक को सुबह 9 बजे से लेकर शाम 9 बजे के बीच में शिकायत दर्ज करानी होगी।
एक्साइटल वर्तमान में दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई में इंटरनेट सेवाएं प्रदान करता है साथ ही कंपनी के कई प्लान्स की कीमत काफी कम है। कंपनी वर्तमान में 6.5 लाख घरों में इंटरनेट उपलब्ध कराने का दावा करती है। वहीं इसके कस्टमर्स की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान