नई दिल्ली: कर्मचारियों की सैलरी का एक हिस्सा पीएफ के तौर पर कटता है। पीएफ खाते में साल भर में जमा किए गए धन पर ब्याज मिलता है। ईपीएफओ के मुताबिक 40 लाख से ज्यादा लोगों को अभी तक पिछले साल का ब्याज नहीं मिला है। तो अगर आप भी उन लोगों में शामिल है और अभी तक पिछले साल का ब्याज नहीं मिला है तो ये खबर जरुर पढ़ें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केवाईसी पूरी नहीं होने की वजह से ईपीएफओ से जुड़े करीब 40 लाख भविष्य निधि (पीएफ) अंशधारकों के खाते में ब्याज का पैसा जमा नहीं हुआ है।
अगर आप पीएफ खाताधारक हैं और अभी तक आपको ब्याज नहीं मिला है तो जानकारी के मुताबिक आपने केवाईसी नहीं कराया है। पीएफ खाते पर ब्याज पाने के लिए केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है। बिना केवाईसी किए खातों में ब्याज का पैसा ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। ईपीएफओ ने इस नियम को सख्ती से लागू कर दिया है जिससे किसी भी स्थिति में गलत खाते में ब्याज न जाए। अगर आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं जिन्होंने केवाईसी नहीं कराया है तो आपको परेशान होने की जरूत नहीं है। आप घर बैठे ये काम बड़ी आसानी से आप निपटा सकते हैं।
- ईपीएफओ के पोर्टल https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface पर विजिट करें। इसके बाद केवाईसी का विकल्प क्लिक करें।
- नई खुली विंडो में पैन, आधार, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट वाले सेक्शन पर एक-एक करके क्लिक करें। सावधानी से सही जानकारी उचित कॉलम में भर दें।
- ऐसा करने से आपका पैन और आधार पीएफ खाते से जुड़ जाएगा
- वेरिफाई कराने के लिए अपने नियोक्ता से कहें।
- नियोक्ता के वेरिफाई करते ही ऑनलाइन सुविधा का फायदा मिलेगा।
बता दें कि ईपीएफओ का कहना है कि अगर यूएएन के साथ गलत बैंक खाता संख्या या आईएफएससी लिंक हो जाते हैं तो भविष्य में अगर आप पीएफ की राशि निकालना चाहते हैं तो आप ऐसा नहीं कर पाएंगे। इसके लिए आपको गलत जानकारी को सुधारना होगा तब ही आप अपने पीएफ खाते से निकासी कर पाएंगे। इसलिए जल्दी से घर बैठे जानकारी अपडेट कर लें। ताकि आपको जरूरत के वक्त में दिक्कत न हो।
क्या है यूएएन
ईपीएफओ द्वारा हर प्रोविडेंट फंड खाताधारक को एक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएन) दिया जाता है। यह ईपीएफ खाते के साथ तो लिंक होता ही है, इसमें कर्मचारी के बैंक खाते की डिटेल भी जोड़ी जाती हैं।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित