Job Crisis: विश्व की बड़ी चिपमेकर कंपनी इंटेल कॉर्प कंप्यूटर बाजार में मंदी की स्थिति को देखते हुए हजारों की संख्या में कर्मचारियों की छटनी कर सकता है। इंटेल अगले महीने के शुरूआत में छटनी शुरू कर सकता है। कोरोना के बाद से रुस-यूक्रेन युद्ध और फिर चीन और ताइवान के बीच चल रहे तनाव ने कंपनी के कारोबार को प्रभावित किया है।
ब्लूमबर्ग न्यूज के एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी छंटनी की घोषणा अगले महीने की शुरूआत में कर सकती है। विश्व के कंप्यूटर मार्केट में मंदी के आशांका के बीच इंटेल अपने कुछ डिवजनों में से कुल 20 प्रतिशत कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा सकती है।
पहले कोरोना और फिर रुस-युक्रेन युद्ध से कंपनी खासा प्रभावित हुई है। इन कारणों से आपूर्ति-श्रृंखला में रुकावट आई है और मांग पर भी असर पड़ा है। इंटेल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पैट गेलसिंगर ने कर्मचारियों के लिए एक नया फाउंड्री मॉडल विकसीत किया है, यह मॉडल ज्यादा से ज्यादा क्लाइंट को कंपनी के साथ जोड़ने के लिए है। कंपनी का व्यापार ताइवान समेत दुनिया के तमाम देशों में फैला हुआ है। विश्व के कंप्यूटर मार्केट में मंदी के आशांका के बीच इंटेल अपने कुछ डिवजनों में से कुल 20 प्रतिशत कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा सकती है।
ब्लूमबर्ग न्यूज ने कहा कि जुलाई तक कंपनी में 113,700 कर्मचारी थे। इंटेल ने नौकरी में कटौती पर अपनी कोई टिप्पणी नहीं जारी की है। जुलाई से ही कंपनी को लागातार घाटा हो रहा है जिसके चलते कंपनी यह कदम उठाने की सोच रही है। उच्च मुद्रास्फीति के कारण कार्यालयों और स्कूलों के फिर से खुलने के बाद से पीसी पर कंप्पयूटर पर कम खर्च किया है। लॉकडाउन के दौरान भी लोगों को खासा घाटा हुआ था।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान