नई दिल्ली, जुलाई 4। बीमा बहुत जरूरी फाइनेंशियल प्रोडक्ट है। लाइफ इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस या फिर कार इंश्योरेंस ही क्यों न हो, आपकी सेफ्टी और इमरजेंसी में ये बहुत काम आते हैं। मगर बीमा से जुड़े बहुत सारे नियम ऐसे भी होते हैं, जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए। इन नियमों में पॉलिसी सरेंडर या कैंसल कराना और प्रीमियम का तरीका बदलना जैसे जरूरी नियम भी शामिल हैं। ये नियम कुछ अधिकारों के साथ आते हैं। यहां हम आपको ऐसी ही कुछ जरूरी चीजों की जानकारी देंगे, जो आपके बहुत काम आएंगी।
यदि कोई यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस पॉलिसी यानी यूलिप प्लान तो वे जरूरत के समय उसमें से थोड़ा पैसा निकाल सकता है। दूसरी बात कि आपको इस प्लान में किसी अन्य फंड में स्विच करने की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं यदि आप चाहें तो प्रीमियम पेमेंट मोड भी बदल सकते हैं। आप पॉलिसी का टर्म पीरियड भी बदल सकते हैं और सम अश्योर्ड भी बढ़ा सकते हैं।
बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) के नियम कहते हैं कि बीमा कंपनी/एजेंट पॉलिसी लेने वालों को उस पॉलिसी से जुड़ी सारी जानकारी दे। ये जरूरी है। इसमें ग्राहकों को उस पॉलिसी के सभी फायदे, प्रीमियम, प्रीमियम अदा करने का तरीका, टर्म पीरियड, टैक्स के अलावा शुल्क और सम अश्योर्ड जैसी चीजें शामिल हैं। ये सभी जानकारी आपके पास होना जरूरी है।
यदि कोई व्यक्ति कोई भी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी ले तो उस 'फ्री लुक पीरियड' मिलेगा। इस अवधि में वे आराम से पॉलिसी को जांच-परख सकता है। यदि पॉलिसी पसंद न आए तो उसे कैंसल कराने का अधिकार मिलेगा। आपको कोई सही और दमदार कारण बताना होगा। इस स्थिति में आप पॉलिसी रिटर्न कर सकते हैं। फिर आपके द्वारा चुकाई गई राशि आपको वापस मिल जाएगी। मगर इसमें से वो पैसा काट लिया जाएगा, जो मेडिकल चेक-अप और स्टांप ड्यूटी पर खर्चा किया गया होगा।
इरडा के नियमानुसार जब पॉलिसीधारक के डॉक्यूमेंट मिलते हैं तो उसके सिर्फ 15 दिनों के भीतर वे पॉलिसी कैंसल करा सकता है। यदि ग्राहक को पॉलिसी का कोई नियम न समझ आए तो बकायदा एक अधिकार के तहत वे पॉलिसी कैंसल करा सकता है। मई में इरडा ने एक स्टैंडर्ड ट्रेवल इंश्योरेंस प्रोडक्ट के लिए दिशानिर्देश जारी किए थे। इरडा ने 5 मई 2021 को ये दिशानिर्देश जारी किए गए थे। दिशानिर्देशों के अनुसार ट्रेवल इंश्योरेंस प्रोडक्ट के पांच वेरिएंट होंगे और ये बेसिक अनिवार्य कवर होंगे जो पूरे देश में एक समान होंगे।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति