नई द‍िल्‍ली: वडोदरा शहर में बीते बुधवार को एक बैंक एटीएम से 100 रुपए की जगह 500 रुपए के नोट निकलने लगे। जैसे ही वहां के लोगों को इसकी जानकारी म‍िली तो एटीएम के बाहर लगी लंबी कतार लग गयी। इस तरह की आपाधापी के बीच फ‍िर उसे बंद कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक लोग बटन तो 100 रुपए निकालने के लिए दबा रहे थे, मगर एटीएम 500 रुपए के नोट बाहर निकाल रहा था। लेकिन चौंकाने वाली तो यह थी कि लोगों के खाते से भी 100 रुपए कटे, जबकि उन्हें मिले 500 रुपए के नोट। इस बात का पता एटीएम सर्विस वालों को चला तो उन्होंने एटीएम को फौरन बंद कर दिया। दालों तक पहुंच गई महंगाई की मार, 2500 रुपये तक बढ़े दाम ये भी पढ़ें

Advertisement

आनन-फानन में एटीएम को किया गया बंद
सूत्रों के अनुसार, यह घटना शहर के वडसर ब्रिज के निकट निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक के एक एटीएम की है। जहां लोगों द्वारा एंट्री की गई तय रकम से कई गुना ज्यादा रकम निकलने लगी। कई गुना पैसा निकलने की बात फैलते ही एटीएम पर कतार लग गईं। बाद में उस एटीएम में नोट डालने वाली कंपनी और बैंक को तकनीकी खामी का एहसास हुआ, लेकिन तब तक उस एटीएम से काफी पैसे निकाले जा चुके थे। पुलिस और बैंककर्मी आनन-फानन में वहां पहुंचे और एटीएम को क्लोज कर दिया। अब पुलिस का कहना है कि तकनीकी डाटा के मिलान करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज के जरिए जांच करेंगे। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि इस बात की जांच की जाएगी कि कितने लोगों ने 100 की जगह पांच सौ के नोट लिए हैं।

Advertisement

16 दिसंबर से 24 घंटे फंड ट्रांसफर की सुविधा
ऑनलाइन ट्रांजैक्‍शन करने वालों के ल‍िए काफी अच्‍छी खबर है। एनईएफटी के जरिए 24 घंटे फंड ट्रांसफर की सुविधा 16 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। जी हां भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) 16 दिसंबर से 24 घंटे के लिए कर देने की घोषणा की है। आरबीआई ने एक बयान में कहा कि अब एनईएफटी के तहत ट्रांजैक्शन की सुविधा हॉलिडे समेत हफ्ते के सातों दिन उपलब्ध होगी। जानकारी दें एनईएफटी ट्रांजैक्शन का निस्तारण सामान्य दिनों में सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे के दौरान और पहले और तीसरे शनिवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक घंटे के आधार पर किया जाता है।

Advertisement