Inox Wind Merger: आइनॉक्स विंड भारत की एक जबरदस्त कंपनी है, जिसे विंड एनर्जी सॉल्यूशंस प्रोवाइड करने के लिए जाना जाता है। इसे अब आइनॉक्स विंड एनर्जी में मर्ज किया जा रहा है। कंपनी का मानना है कि इसके मर्जर से लिस्टेड एंटीटी की संख्या तो कम होगी ही, साथ ही समूह की संरचना को और भी ज्यादा सुव्यवस्थित करने में काफी मदद मिल सकती है। गौरतलब है कि मर्जर की खबर के बाद आइनॉक्स विंड एनर्जी के शेयर में लगभग 3 प्रतिशत तक की तेजी देखी गई थी और इसके शेयर बाजार बंद होने तक यह स्टॉक 500 के करीब पहुंच गया।
मिल रही जानकारी के मुताबिक रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी आइनॉक्स विंड लिमिटेड को आइनॉक्स विंड एनर्जी लिमिटेड के साथ मर्ज कर दिया जाएगा और इसमें अब मात्र कुछ ही दिनों का समय बचा रह गया है।
कंपनी के मुताबिक इस मर्जर से उसे कई फायदे मिलेंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि लिस्टेड एंटिटीज की संख्या कम करने में मर्जर का बहुत बड़ा योगदान होगा। इसके साथ ही समूह की संरचना को सरल और व्यवस्थित करने में भी आसानी होगी।
आपको बताते चलें कि इस कंपनी का लक्ष्य ज्यादा किफायती और एकीकृत ऑर्गेनाइजेशन सेटअप के जरिए ऑपरेशनल सिनर्जी को बढ़ावा देना है। इसके अलावा प्रयासों पर ध्यान फोकस करना, स्टैंडर्ड प्रोसीजर को लागू करना और प्रोडक्टिविटी में सुधार लाना भी कंपनी का अहम लक्ष्य है।
आपको बताते चलें कि इस प्रस्तावित विलय के लिए कंपनी ने शेयर बाजार और संबंधित शेयर धारकों की मंजूरी मांगी थी और अब लगभग सभी से हरी झंडी मिल चुकी है। आइनॉक्स विंड ने अपने एक स्टेटमेंट में बताया है कि उसे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के द्वारा 27 दिसंबर को ही मंजूरी दी जा चुकी है। आपको बताते चलें की शायद आने वाले नए साल में जल्द ही इन दोनों कंपनियों का विलय हो जाएगा।
कंपनी के शेयर धारकों के दिमाग में सबसे ज्यादा चिंता का विषय है कि विलय के बाद उनके शेयरों का क्या होगा और उन्हें इस कंपनी के शेयर के बदले में कितने शेयर मिलेंगे। बताते चले कि अगर आपके पास आइनॉक्स विंड एनर्जी के 10 शेयर हैं तो आपको इनॉक्स विंड के 158 इक्विटी शेयर दिए जाएंगे। आपको बता दें कि हर शेयर का इश्यू प्राइस 54 रुपए है और आइनॉक्स विंड एनर्जी के 10 शेयर वारंट प्रत्येक शेयर 847 रुपए पर आवंटित किए जाएंगे।
मर्जर की खबर के बाद आइनॉक्स की विंड और विंड एनर्जी शेयर में तेजी देखने को मिली है। आइनॉक्स विंड एनर्जी के शेयर 5 फीसदी की तेजी दर्जी की गई। इसके बाद इसके शेयर में 5399.55 रुपए पर अपरसर्किट लग गया। वहीं 3 प्रतिशत की तेजी के साथ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर आइनॉक्स विंड का शेयर 500 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था।
आइनॉक्स विंड का मार्केट कैपिटलाइजेशन इस समय 16289.28 करोड रुपए का है। इस कंपनी के शेयर ने पिछले 1 साल में इन्वेस्टर्स को करीब 355 प्रतिशत तक का धमाकेदार रिटर्न भी दिया है। अगर बात की जाए पिछले 6 कारोबारी महीनों की तो इस कंपनी के शेयर में करीब 225 फीसद तक का उछाल देखने को मिला है।
More Articles
- EPFO: 15 जुलाई तक मिलेगा 8.25% ब्याज? ईपीएफओ के 10 बड़े अपडेट जो हर कर्मचारी को जानने चाहिए
- Petrol Diesel Rate: शनिवार को पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम स्थिर, जानें आपके शहर में कितना है रेट
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट