IT Sector Highly Paid CEO's: आईटी के के क्षेत्र में ज्यादातर लोग अच्छी सैलरी पाते हैं। देश की आईटी कंपनियों के सीईओ भी भारी सैलरी उठाते हैं। इस साल विप्रो के पूर्व सीईओ थियरी डेलपोर्ट सबसे ज्यादा सैलरी लेने वाले सीईओ बने हैं और उनके बाद कोफोर्ज के सुधीर सिंह और एचसीएल टेक के सी विजयकुमार भी शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं कि इन सीईओ की सैलरी कितनी है।
Wipro के थियरी डेलपोर्ट की सैलरी
थियरी डेलपोर्ट ने अप्रैल में विप्रो से अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और उन्हें वित्त वर्ष 2023-24 के लिए लगभग 166 करोड़ रुपये कंपनी से लिए थे। वह भारतीय आईटी सर्विस क्षेत्र में सबसे अधिक वेतन पाने वाले सीईओ बन गए है।
दूसरे नंबर पर है ये सीईओ
इसके बाद दूसरे नंबर पर कोफोर्ज के सुधीर सिंह रहे हैं। उन्हें कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष के लिए 105.12 करोड़ रुपये का भुगतान किया ह।
तीसरे और चौथे नंबर पर इन सीईओ को मिलती है सबसे अधिक सैलरी
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सी विजयकुमार को 84.17 करोड़ रुपये का पैकेज दिया गया है और इसके बाद परसिस्टेंट सिस्टम्स के संदीप कालरा चौथे नंबर पर रहे हैं जिन्हें 77.1 करोड़ रुपये और इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख को 66 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है।
इस लिस्ट में अगला नाम एमफैसिस के नितिन राकेश का है, जिनकी कमाई 5.2 मिलियन डॉलर (44.13 करोड़ रुपये) है, इसके बाद देश की सबसे बड़ी आईटी फर्म टीसीएस के सीईओ के कृतिवासन का नाम है, जिन्होंने वित्त वर्ष 24 में 3 मिलियन डॉलर (25.2 करोड़ रुपये) कमाए थे। कृतिवासन ने जून 2023 में इस कंपनी की कमान संभाली थी।
इस बीच, आईटी फर्म एलटीआई माइंडट्री के सीईओ देबाशीष चटर्जी को वित्त वर्ष 24 में कुल सैलरी के रूप में 2.3 मिलियन डॉलर (19.34 करोड़ रुपये) का भुगतान किया गया है।
क्या कर्मचारियों को मिली अधिक सैलरी?
अप्रैल में बिजनेस स्टैंडर्ड ने रैंडस्टैड इंडिया के हवाले से बताया था कि वित्त वर्ष 2024 के लिए ऐवरेज कॉर्पोरेट सैलरी वृद्धि 8-11 प्रतिशत के आसपास रहने की उम्मीद है। हालांकि, वैश्विक चुनौतियों से जूझ रही आईटी कंपनियों में वेतन वृद्धि सबसे कम यानी 7 से 9 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। वहीं, 18 जुलाई को टाइम्स ऑफ इंडिया ने बताया कि इंफोसिस ने अपने कर्मचारियों को ऐवरेज 9 प्रतिशत सैलरी हाइक प्रदान की है, जबकि विप्रो ने 9.2 प्रतिशत की वृद्धि की पेशकश की। टीसीएस ने वित्त वर्ष 2024 के लिए 7 से 9 प्रतिशत तक सैलरी हाइक दी है।
कोफोर्ज ने कहा कि वह अपने पोर्टफोलियो के लिए नए वर्टिकल बनाने की सोच रहा है और वित्त वर्ष 25 में पहला जोड़ पब्लिक सर्विस हो सकता है। कंपनी ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में बताया था कि रिटेल, हाई-टेक तकनीक और हेल्थकेयर अन्य वर्टिकल हैं जिन्हें कंपनी आगे चलकर जोड़ सकती है। इससे कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान