Stock Split: शेयर बाजार में जोरदार तेज एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. इन शेयरों में इन्फो एज (इंडिया) लिमिटेड भी शामिल है, जिसने स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है. ऐलान के बाद शेयर की कीमतों में 3% तक की बढ़ोतरी हुई. शेयर बीएसई पर 7943 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. इसका मार्केट कैप 1.02 लाख करोड़ रुपए रहा. इसका 52-वीक हाई 9,194.95 रुपए रहा.
स्टॉक स्प्लिट का ऐलान
एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि बोर्ड ने प्रत्येक 10 रुपए के इक्विटी शेयर को 2 रुपए के फेस वैल्यू के पांच शेयरों में विभाजित करने को मंजूरी दे दी है. यह पहली बार है जब कंपनी ने अपने स्टॉक को विभाजित किया है. एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया है कि शेयरधारक की मंजूरी के बाद रिकॉर्ड डेट फिक्स की जाएगी.
शेयरों में तेज हलचल
इन्फो एज लिमिटेड का शेयर 7943 रुपए के भाव पर बंद हुआ, जोकि 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई. फिलहाल शेयर अपने पिछले टॉप 9,128 रुपए से 15% नीचे कारोबार कर रहा है. शेयर विभाजन की खबर के साथ-साथ इन्फो एज आज अपने दिसंबर तिमाही के नतीजे भी जारी करने वाला है.
स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर का इतिहास
कंपनी ने अपने शेयरों को स्प्लिट करने का फैसला 2010 और 2012 में बोनस शेयर जारी करने के बाद लिया है. इन सालों के दौरान शेयरहोल्डर्स को 1:1 बोनस इश्यू मिला, जिसमें प्रत्येक शेयर के लिए एक मुफ़्त शेयर दिया गया. इन्फो एज ने बीते 3 सालों में 66 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड बांट दिया है.
More Articles
- SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?
- Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका
- Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- Indo-MIM IPO अलॉटमेंट: आज जारी हो रहा है स्टेटस, क्या आपको शेयर मिले? ऐसे चेक करें