How Inflation impacts: पिछले कुछ महीने से लोग मुद्रास्फीति के बारे में बात कर रहे हैं। यह इसलिए क्योंकि इससे जीवन यापन की लागत बढ़ गई है। लेकिन अक्सर हम इस बारे में पर्याप्त रूप से जागरूक नहीं होते हैं कि मुद्रास्फीति हमारे जीवन की समग्र गुणवत्ता को कैसे प्रभावित करती है। चलिए मुद्रास्फिती को समझते हैं और यह भी समझते हैं कि यह आम लोगों के जिंदगी को कैसे प्रभावित करता है।
मूल्य वृद्धि या महंगाई अपने आप में कोई बुरी चीज नहीं है। किसी भी देश के अर्थव्यवस्था में वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में वृद्धि होगी और होनी भी चाहिए। जब किमते बढ़ती नहीं हैं तो लोग खरीदारी करना बंद कर देते हैं। इससे अर्थव्यवस्था धीमी हो जाती है। जिससे देश में मंदी का खतरा बढ़ जाता है। तो, मुद्रास्फीति वास्तव में हमारे द्वारा खरीदी जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में होने वाले बढ़ोत्तरी की दर है। हमसब मुद्रास्फीति के लिए बाध्य हैं यह एक सीमा के भीतर होनी चाहिए। सरकार ने आरबीआई को मुद्रास्फिती को 2 से 4 प्रतिशत तक रखने के लिए निर्देशित किया है।
केंद्र सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक सितंबर महीने में खुदरा महंगाई बढ़कर 5 महीने के उच्च स्तर 7.41 फीसदी पर पहुंच गई। यह लगातार नौवां महीना है जब महंगाई के आंकड़े आरबीआई के 2-6 फीसदी के टॉलरेंस बैंड से हाई बने हुए हैं।
सीपीआई से होती है गणना
मुद्रास्फीति को ट्रैक और गणना करने के लिए अधिकारी उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक (सीपीआई) का प्रयोग करते हैं। यह इनडेक्स भारत में एक विशिष्ट परिवार द्वारा उपभोग किए जाने वाले खाद्य पदार्थों की कीमत में बदलाव को मापता है। इसलिए, जब आप मुद्रास्फीति की संख्या 7.41 प्रतिशत देखते हैं, तो इसका मतलब यह है कि एक निश्चित समय अवधि की तुलना में खाद्य कीमतें 7.41 प्रतिशत अधिक हैं।
मुद्रास्फिति हमारे जिवन को बुरी तरह से प्रभावित करती है। क्योंकि कीमतों में बढ़ोतरी का मतलब केवल महंगा किराने का सामान और ईंधन नहीं है। इसका मतलब यह भी है कि हमें जरूरी समानों से लेकर जरूरी सेवाओं तक से समझौता करना पड़ता है। मुद्रास्फिति से लोग चिकित्सा संबंधि कामों को भी टालते हैं। यह आपके बचत और निवेश पर भी बुरा प्रभाव डालता है। लोग महंगाई के कारण अपने जिवन शौली में भी बदलाव करते हैं।
More Articles
- दिल्ली मेट्रो अपडेट: आज से सभी स्टेशन खुले, भीड़ से बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
- दिल्ली मेट्रो अलर्ट: आज 18 स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें