LPG : आज से लिक्विड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) सिलेंडर महंगा हो गया है। आज यानी 1 मार्च 2023 से दिल्ली में 14.2 केजी का एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रूपये की बढ़ोतरी की गई है। अब इसकी कीमत बढ़कर 1103 रूपये प्रति सिलेंडर हो गई हैं। वही, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई इसकी कीमत को एकमुश्त 350 रूपये बढ़ा दिया गया है। अब दिल्ली में दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर आज से 2119.50 रूपये का बिकेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रूपये की बढ़ोतरी की गई है। वही, कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में एकमुश्त 350 रूपये की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले, तेल विपणन कंपनियों ने नए साल के मौके पर कमर्शियल सिलेंडर के प्राइस में बढ़ोतरी की थी और इसकी कीमत को 25 रूपये बढ़ा दिए थे।
एलपीजी की कीमतों में पिछले कुछ वर्षों में काफी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। अगर हम पिछले पांच वर्षों की बात करें, तो रसोई गैस की कीमतें 45 प्रतिशत तक बढ़ चुकी है। पेट्रोलियम मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, एलपीजी की कीमतों में 1 अप्रैल 2017 से लेकर 6 जुलाई 2022 के बीच 58 बाद बदलाव किए गए है। जिससे इसकी कीमत में 45 प्रतिशत इजाफा हुआ है। अप्रैल 2017 में इसकी कीमत 723 रूपये थी जो जुलाई 2022 में बढ़कर 1053 रूपये हो गई।
बजट सत्र के दौरान केंद्र सरकार की तरफ से संसद में कहा गया था। कि केंद्र सरकार रसोई गैस में सब्सिडी देने के लिए तैयार है। लोकसभा में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी की तरफ से कहा गया था। कि सरकार कुल घरेलू जरूरतें है। इसका 60 प्रतिशत आयात करती है। उन्होंने कहा गया था 200 रूपये की सब्सिडी है। यह सब्सिडी क्या है। यह करदाता का पैसा है। हम उसकी सहायता करने के लिए तैयार है। जो सबसे कमजोर है। अगर इसे इस सदन पर छोड़ दिया जाएं और प्रधानमंत्री पर छोड़ दिया हैं, तो फिर यह एक आदर्श होगा। अगर अंतर्राष्ट्रीय और सऊदी अनुबंध मूल्य जो है। वहां 750 डॉलर से और नीचे आ सकता है, तो फिर यह जो घरेलू एलपीजी है। इसको और किफायती दरों में बेचा जा सकता है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान