Indusind Bank Share Outlook: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां तिमाही नतीजे जारी कर रही हैं. इस कड़ी में बैंकिंग सेक्टर की दिग्गज इंडसइंड बैंक ने भी मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. FY25 की चौथी तिमाही में इंडसइंड बैंक को भारी नुकसान हुआ है. कंपनी को जनवरी से मार्च के दौरान 2329 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है, जबकि सालभर पहले की समान तिमाही में 2,349 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ था. 19 सालों में यह पहला मौका है जब बैंक घाटे में आ गया है. यह घाटा प्रोविजंस और कंटीन्जेंसीज के लिए रखे गए बड़े कैपिटल की वजह से हुई है. दरअसल, बैंक में ऑडिट से जुड़ी खामियां पाई गई है. नतीजों के बाद शेयर पर फोकस बढ़ गया है, जोकि पिछले 3 महीने में करीब 30 फीसदी तक टूट चुका है.
Q4 में इंडसइंड बैंक का परफॉर्मेंस
एक्सचेंज को इंडसइंड बैंक ने बताया कि नेट इंटरेस्ट इनकम (NIIs) चौथी तिमाही में 3,048.3 करोड़ रुपए रही. इस दौरान प्रोविजंस सालाना आधार पर बढ़कर 2522.08 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 1,743.63 करोड़ रुपए था.
बैंक ने बताया कि बुरे फंसे लोन में भी इजाफा हुआ है. Q4 में नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (NPA) 3.13% पर रहा, जोकि पिछली तिमाही में 2.25% पर थी. जबकि पिछले साल की समान तिमाही में एनपीए 1.92 फीसदी पर था. नेट एनपीए रेश्यो 0.95% पर पहुंच गया है, जोकि पिछली तिमाही में 0.68% और सालभर पहले की समान तिमाही में 0.57% पर था. बैंक के फाइनेंशियल रिजल्ट्स ऐसे समय में जारी हुआ है जब वजह अकाउंटिंग विसंगतियों, कई ऑडिट स्क्रूटनी और टॉप लेवल रेजिग्नेशंस हो रहे.
इंडसइंड बैंक पर ब्रोकरेज की रेटिंग
ब्रोकिंग फर्म नुवामा ने इंडसइंड बैंक के शेयरों पर रेटिंग को डाउनग्रेड किया है. शेयर पर REDUCE रेटिंग दी है. साथ ही शेयर पर अगले 12 महीने के नजरिए से शेयर पर 600 रुपए का टारगेट दिया है. मॉर्गन स्टेनली ने शेयर पर रेटिंग को डाउनग्रेड करके अंडरवेट कर दी है. स्टॉक पर टारगेट 700 रुपए कर दिया है. HSBC ने भी शेयर पर Reduce रेटिंग के साथ 660 रुपए का टारगेट दिया है.
लगातार टूट रहा स्टॉक
इंडसइंड बैंक का शेयर गुरुवार 22 मई को 4% से ज्यादा टूटकर खुला. BSE पर सुबह 739 रुपए के लेवल पर कारोबार कर रहा है. इसी साल 12 मार्च को 605 रुपए तक फिसल गया, जोकि एक साल का सबसे निचला स्तर भी है. जबकि 52-वीक हाई 1550 रुपए है, जोकि शेयर ने 19 जून 2024 को टच किया. शेयर 3 महीने में करीब 30% टूट चुका है. 1 साल में स्टॉक का भाव 47% से ज्यादा टूट चुका है. इसका कुल मार्केट कैप भी घटकर आज 57100 करोड़ रुपए पर आ गया है.
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन
- SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?