IndiGo एयरलाइन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है, इंडिगो एयरलाइन को इस बिजनेस में 18 साल पूरे हो गए हैँ जिसके उपलक्ष्य में एयरलाइन ने अपने ग्राहकों के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। एयरलाइन ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि 12 डोमेस्टिक रूट्स पर बिजनेस क्लास की सीटें उपलब्ध कराएगी।

Advertisement

एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने जानकारी में बताया कि मंगलवार से बिजनेस क्लास की इन सीटों के लिए बुकिंग कर सकते हैं, वहीं उन्होंने ये बताया की ये बिजनेस क्लास की सीटें देश के सबसे बिजी और कॉमर्शियल रूट्स पर ऑफर की जाएंगी। ये सुविधा नवंबर में शुरू की जाएगी, जो इस साल चुनिंदा मार्गों पर बिजनेस क्लास शुरू करने के बारे में 23 मई को की गई घोषणा के अनुरूप है। वर्तमान में टाटा समूह की एयरलाइन्स जैसे एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और विस्तारा भारत में बिजनेस क्लास सेवाएं प्रदान करती हैं।

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय मार्गों का विस्तार

इंडिगो ने चालू वित्त वर्ष में सात नए रूट जोड़कर अपने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का विस्तार करने की योजना का भी खुलासा किया। एल्बर्स ने बताया कि इंडिगो वर्तमान में प्रतिदिन 2000 से अधिक उड़ानें संचालित करती है, जो 33 अंतरराष्ट्रीय रूट और 120 घरेलू गंतव्यों को कवर करती है। इस महीने की शुरुआत में एयरलाइन ने जाफना के लिए उड़ानों की घोषणा की, जिससे अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों की कुल संख्या 40 से अधिक हो गई।

Advertisement

एयरलाइन घरेलू बाजार में लगभग 61 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ एक प्रमुख स्थान रखती है। जून के अंत में, इंडिगो के बेड़े में 382 विमान शामिल थे, जिनमें 18 वेट लीज़ पर थे। वाहक ने लगभग 975 विमानों के लिए ऑर्डर दिए हैं और 2025 में A321 XLR विमान और 2027 में वाइड-बॉडी A350 विमान प्राप्त करने की उम्मीद है।

Advertisement

लॉयल्टी प्रोग्राम लॉन्च

बिजनेस क्लास सीटों की शुरुआत के साथ ही, इंडिगो इंडिगो ब्लूचिप नाम से एक लॉयल्टी प्रोग्राम भी शुरू करने जा रहा है। यह प्रोग्राम लगातार उड़ान भरने वालों को पुरस्कृत करने और एयरलाइन के साथ उनके समग्र यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए बनाया गया है। एयरलाइन की विस्तार योजनाओं में इस वित्तीय वर्ष में सात नए अंतरराष्ट्रीय मार्ग जोड़ना शामिल है। इन अलग अलग मार्गों के साथ इंडिगो का लक्ष्य घरेलू बाजार में अपनी पकड़ बनाए रखते हुए वैश्विक स्तर पर अपनी उपस्थिति को मजबूत करना है।