IndiGo Share: फाइनेंशियल ईयर का पूरे बाजार के साथ-साथ IndiGo के लिए भी खुशी भरा रहा। इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (InterGlobe Aviation Limited) के शेयरों ने शुरुआती कारोबार में करीब 10% तक की तेजी दर्ज की। BSE पर शेयर 4,332.70 रुपये प्रति शेयर के हाई तक पहुंचा।
IndiGo में तेजी के पीछे मुख्य वजह कंपनी की ओर से नया Chief Executive Officer (CEO) नियुक्त करने की घोषणा थी। कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (IATA) के महानिदेशक विलियम वॉल्श (William Walsh) को अपना नया सीईओ (CEO) नियुक्त किया है। वॉल्श इस साल 3 अगस्त या उससे पहले कार्यभार संभाल सकते हैं।
राहुल भाटिया संभाल रहे थे जिम्मेदारी-
बता दें, कि 10 मार्च, 2026 को तत्कालीन CEO पीटर एल्बर्स ने अचानक पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से इंडिगो के को फाउंडर (Co-Founder) और मैनेजिंग डायरेक्टर (Managing Director) राहुल भाटिया एयरलाइन के कामकाज की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वॉल्श, जिन्हें आमतौर पर 'विली' के नाम से जाना जाता है, इससे पहले ब्रिटिश एयरवेज और इंटरनेशनल एयरलाइंस ग्रुप के CEO रह चुके हैं।
इंडिगो के तीसरे विदेशी CEO होंगे वॉल्श-
वॉल्श का अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ यानी की IATA में कार्यकाल 31 जुलाई, 2026 को समाप्त हो रहा है। IATA में इंडिगो, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइसजेट सहित वैश्विक एयरलाइन कंपनियों का समावेश है। वॉल्श उन कुछ CEO में से एक हैं जो पायलट भी रह चुके हैं। बता दें कि वॉल्श इंडिगो के तीसरे विदेशी सीईओ होंगे।
कंपनी की फाइनेंशियल स्टेट्स-
अब अगर, कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात करे तो यह लगभग मिलाजुला है। अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में इंडिगो का नेट मुनाफा सालाना आधार पर 78 प्रतिशत घटकर 549.1 करोड़ रुपये रह गया, जबकि एक साल पहले यह 2,448.8 करोड़ रुपये था। वही, कुल आय बढ़कर 24,540.6 करोड़ रुपये हुई, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 22,992.8 करोड़ रुपये थी।
शेयरों की चाल कैसी रही-
शेयर बाजार (Share Market) में तीन महीनों में इंडिगो (IndiGo) के शेयर 16 प्रतिशत तक लुढ़क गए हैं और अगर 6 महीनों में देखें तो शेयर 24 प्रतिशत गिर चुका था। इंडिगो का 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 6,225.05 रुपये और लो 3,894.80 रुपये है। दिसंबर 2025 के अंत तक प्रमोटर्स के पास 41.58 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। लेकिन अब नई CEO नियुक्ति की खबर से निवेशकों में उत्साह बढ़ा दिया है जिसकी वजह से आज तेजी देखी जा रही है।
वॉल्श का अनुभव आएगा काम-
एक्सपर्ट्स का मानना है कि वॉल्श के अनुभव और IATA से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय नेटवर्किंग कंपनी को वैश्विक स्तर पर नई दिशा दे सकती है। एयरलाइन इंडस्ट्री में वर्तमान चुनौतियों के बावजूद, निवेशक नई CEO नियुक्ति को सकारात्मक संकेत के रूप में देख रहे हैं। ऐसे में इंडिगो की रणनीतिक योजना और वित्तीय प्रदर्शन आने वाले महीनों में बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी