नई दिल्ली। इंडिगो पेंट्स का शेयर आज शेयर बाजार में करीब 75 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ है। कंपनी ने अपना शेयर निवेशकों को 1490 रुपये पर जारी किया था, जो आज बीएसई पर 1117.50 रुपये की तेजी के साथ 2607 रुपये के स्तर पर लिस्ट हुआ है। इंडिगो पेंट्स का आईपीओ 117 गुना ओवर सब्सक्राइब हुआ था।

Advertisement

20 जनवरी को खुला था निवेश के लिए

इंडिगो पेंट्स का आईपीओ 20 जनवरी को निवेश के लिए खुला था। इस आईपीओ में 22 जनवरी 2021 तक निवेश किया जा सकता था। इस आईपीओ में रिटेल निवेशकों का हिस्सा 16 गुना तक भर गया था। इस आईपीओ में क्‍वालिफाइड इंस्‍टीटयूशन बॉयर्स का हिस्‍सा 190 गुना सब्‍सक्राइब हुआ था। वहीं आईपीओ में नॉन इंस्‍टीटयूशन निवेशकों की कटेगिरी का हिस्‍सा 263 गुना सब्‍सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ में कर्मचारियों के लिए आरक्षित हिस्सा भी 2.3 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

Advertisement

ये था प्राइस बैंड

इंडिगो पेंट्स ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 1480 रुपये से लेकर 1490 रुपये के बीच कातय किया था। बाद में कपंनी ने यह शेयर 1490 रुपये पर निवेशकों को ऐलाट किया था। इंडिगो पेंट्स के आईपीओ में का लॉट साइज 10 शेयरों का था।

जानिए कंपनी के बारे में

इंडिगो पेंट्स देश की पेंट बनाने वाली टॉप कंपनिययों में शामिल है। यह कंपनी अपने पेंट्स को इंडिगो के नाम से बेचती है। कंपनी की ब्रांड इक्विटी काफी मजबूत है। इस कंपनी का डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क 27 राज्यों में फैला है।

Advertisement