नई दिल्ली, फरवरी 24। सस्‍ते में हवाई सफर करने का शानदार मौका है। तो अगर आप आने वाले दिन में घूमने का प्लान कर रहे हैं और हवाई सफर करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। इंडिगो ने अपने मोबाइल ऐप के यूजरों के लिए खास ऑफर लॉन्च किया है इसके साथ ही 500 रुपए का कैश बैक भी म‍िलेगा। जी हां लो कॉस्ट एयरलाइन इंडिगो अपने ऐसे ग्राहकों को फ्री मील और सीट चुनने की सुविधा उपलब्ध करवा रही है जो उसको मोबाइल ऐप से टिकट बुक करवा रहे हैं। ये ऑफर 21 फरवरी से लागू है बता दें कि यह ऑफर पूरे मार्च में लागू रहेगा। Free Air Ticket पाने का मौका, जानिए क्या करना होगा

Advertisement

500 रुपए कैशबैक भी दे रही इंडिगो
इस ऑफर के तहत मिलने वाली सुविधा को प्रोमो कोड फील्ड में कोड भरके हासिल किया जा सकता है। इसके अलावा इंडिगो ये ग्राहकों के 500 रुपए कैशबैक भी दे रही है जो MobiKwik वॉलेट का यूज करते हैं। ये पहल देश में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान को बूस्ट देनें और पैसेंजरों को ट्रैवल शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई है। इंडिगो के चीफ कमर्शियल ऑफीसर विलियम बोल्टर ने कहा कि फरवरी का महीना अपने सुहावनेपन के चलते ट्रैवलिंग शुरू करने के लिए सबसे बेहतर महीना होता है। हमारा विश्वास है कि इस ऐप ऑफर से पैसेंजरों को मिलने वाली सुविधा में बढ़त होगी और एयरलाइन पर उनके विश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। इससे एयर ट्रैवल के लिए ओवरऑल डिमांड में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है।

Advertisement

बेस फेयर में 10 फीसदी का डिस्काउंट
जानकारी दें कि इसी महीनें 2 फरवरी से कंपनी ने अपने Vaxi Fare स्कीम को फिर से शुरू किया था। ये स्कीम सभी घरेलू उड़ानों पर लागू है। इस स्कीम के तहत वैक्सीनेटेड कस्टमरों को बेस फेयर में 10 फीसदी का डिस्काउंट दिया जाता है। एयलाइन ने सबसे पहले ये स्कीम अगस्त 2021 में कोरोना की दूसरी लहर के बाद शुरू की थी जिसका लक्ष्य ग्राहकों को एयर ट्रैवल के लिए प्रोत्साहित करना था। ये डिस्काउंट बुकिंग की तिथि से 15 दिन के बाद की ट्रैवेल डेट पर लागू होगा। इस ऑफर की सुविधा तभी मिलेगी जब टिकट की बुकिंग इंडिगो की बेवसाइट के जरिए की जाएगी।