नई दिल्ली, जून 14। बजट कैरियर इंडिगो ने एक फ्लैश सेल शुरू की है, जिसमें एयरलाइन घरेलू यात्रा के लिए 1,165 रु में फ्लाइट टिकट की पेशकश कर रही है। 3 दिन की इस सेल में टिकटों के लिए बुकिंग 12 जून से शुरू हो गयी है और आज (14 जून) को समाप्त होगी। इंडिगो की इस सेल मे आप 1165 रु में फ्लाइट टिकट खरीद कर 1 अगस्त 2021 से 30 सितंबर 2021 के बीच यात्रा कर सकेंगे। आगे जानिए इंडिगो के ऑफर की पूरी डिटेल।
यह ऑफर इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (इंडिगो) द्वारा 12 जून 2021 से 14 जून, 2021 को 23:59 बजे तक इंडिगो की फ्लाइट बुक करने वाले ग्राहकों के लिए शुरू किया है, जिसमें ग्राहकों को 1 अगस्त 2021 से 30 सितंबर 2021 तक यात्रा करनी होगी। हम आपको आगे बताने जा रहे हैं कि किस-किस रूट के लिए कंपनी फ्लाइट टिकट पर ऑफर दे रही है। साथ ही बताएंगे किस रूट पर इंडिगो की फ्लाइट टिकट का रेट कितना है।
इंडिगो के कुछ रूटों पर शुरुआती टिकट की कीमतों की बात करें तो आपको दिल्ली-बागडोगरा पर 1966 रु, दिल्ली-भुवनेश्वर पर 2478 रु, दिल्ली-गुवाहाटी पर 2366 रु, दिल्ली-जयपुर पर 1477 रु, दिल्ली-मुंबई पर 2566 रु, दिल्ली-बेंगलुरु पर 2966 रु, दिल्ली-हैदराबाद पर 2375 रु, दिल्ली-पुणे पर 2,266 रु खर्च करने होंगे।
सीट नबंर का खुलासा किए बिना 1,165 रुपये के ऑफर के बारे में इंडिगो ने कहा है कि ऑफर के तहत फ्लाइट सीटें सीमित हैं। इसलिए जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी ऑफर का फायदा उठाने के लिए टिकट बुक करें। इंडिगो 1,165 रु फ्लाइट टिकट ऑफर का फायदा सभी चैनलों के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।
ये ऑफ़र केवल इंडिगो के घरेलू नेटवर्क के विभिन्न सेक्टरों में नॉन-स्टॉप फ्लाइटों पर वैलिड है और इसे किसी अन्य ऑफ़र, स्कीम या प्रमोशन के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है। हालांकि, यदि ग्राहक बुकिंग रद्द करता है या सेक्टर बदलता है, तो ऑफ़र लागू नहीं होगा। ऐसे मामलों में 'कैंसेलेशन चार्ज' वर्तमान में रेट के हिसाब से लागू होगा।
इंडिगो अगले साल की दूसरी तिमाही तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों मोर्चों पर कुल यातायात के प्री-कोविड लेवल तक पहुंचने की उम्मीद कर रही है। बता दें कि कोरोना काल में जिन सेक्टरों को सबसे अधिक नुकसान हुआ उनमें एयरलाइन भी शामिल है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान