Visa Free Countries : अगर आप विदेश घूमने की योजना बना रहे हैं, तो फिर आज की यह खबर आपके बहुत काम की हो सकती है। आज हम आपको बिना वीजा वाले देशों की लिस्ट बता रहे है। यह आपको वीजा ऑन अराइवल मिलता है या वीजा की आवश्यकता नहीं होती है। आप इन देशों में केवल अपने पासपोर्ट से 1 से 3 महीने आराम से घूम सकते हैं तो फिर आइए जानते हैं इन देशों के बारे में।
भूटान एक बेहद ही खूबसूरत देश है। केवल भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी भी भूटान आने का सपना देखते है। भूटान प्राकृतिक सुंदरता के साथ साथ बेहद ही शानदार जगहों कर लिए बहुत प्रसिद्ध है। यह पर भारतीयों को बिना वीजा के यात्रा करने की इजाजत कुछ शर्तों पर मिलती है। यह पर आपको वीजा के लिए आईडी प्रूफ देना होगा।
बिना वीजा के घूमने के लिए एक फिजी एक बेहतर विकल्प है साथ ही मालदीव के बाद अब कपल्स ने फिजी को भी अपने हनीमून की सूची में शामिल कर लिया है।
भारतीयों की तादाद से पर काफी अधिक है। यह कारण है कि काफी अधिक भारतीय यह घूमने के लिए जाते हैं।
उन देशों की लिस्ट में मॉरीशस का भी नाम शामिल है जहां बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। मॉरीशस में आप बीच और जंगलों के बीच घूमने जा सकते हैं। कपल्स के बीच मॉरीशस सबसे फेवरेट है। आप अपने पलों को यादगार बनाने के लिए आप भी इस जगह को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
हर किसी का एक बार नेपाल घूमने का सपना तो होता ही है। इसके साथ ही भारतीयों के लिए एक बेहद अच्छी बात ये है कि इस देश में घूमने के लिए आपको अधिक पैसे की भी जरूरत नहीं होती है। इसके साथ ही भारतीयों को यहां वीजा की जरूरत नहीं है।
कैरेबियाई देश बारबाडोस गर्मी की छुट्टियों के लिए एक बेहतर ऑप्शन है। यह पर आप अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए जा सकते हैं।
ट्रिनिडाड और टोबैगो बिल्कुल गोवा जैसी दिखती है और घूमने के लिए आपको ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा और यह भी आपके घूमने के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग