Investment Trend: अब भी क्या आप अपने रिटायरमेंट या भविष्य के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) में निवेश करते हैं तो फिर आप शायद मौजूदा इंवेस्टमेंट ट्रेंड में शामिल नहीं हैं। मौजूदा समय में भारतीय पैसा कमाने के लिए एफडी से अधिक दूसरे तौर तरीकों में निवेश कर रहे हैं। हालांकि अब भी ये सेविंग के टॉप-3 तरीकों में से एक है तो फिर आइए जानते हैं आखिर कहां लगा रहे हैं इंडियंस अपना पैसा?
बैंक बाजार के आंकड़ों को देखें तो अब देश में म्यूचुअल फंड्स में निवेश का स्तर बढ़ रहा है। लोग एफडी या आरडी से अधिक म्यूचुअल फंड में निवेश करना पसंद कर रहे हैं। हालांकि अब भी देश के म्यूचुअल फंड अधिकतर लोगों की पहली पसंद नहीं बन पाया है।
अगर लोगों के बचत या निवेश पैटर्न को देखें तो लगभग 54 फीसदी लोग म्यूचुअल फंड में पैसा निवेश करना पसंद करते हैं, जबकि 53 फीसदी लोगों की पसंद अब भी एफडी है।
वहीं अगर निवेश की टॉप प्रिफरेंस की हो तो आज भी देश में सबसे अधिक पैसे का निवेश सेविंग बैंक अकाउंट में किया जाता है। लगभग 77 फीसदी लोग अब भी सेविंग अकाउंट में ही पैसा निवेश करना पसंद करते हैं।
अगर हम इस तरह निवेश के दूसरे तौर तरीकों को देखे तो लगभग 43 फीसदी लोग शेयर बाजार में अपना पैसा लगाना पसंद करते हैं। वहीं बीमा योजना की बात करें तो फिर विभिन्न तरह की बीमा योजना में भी लगभग 43 फीसदी निवेशक अब भी निवेश करते हैं।
सोने में निवेश का क्रेज देश के भीतर कम होता दिख रहा है। लोग सोने और अन्य कमोडिटीज में महज 27 फीसदी ही इन विकल्पों में निवेश करते हैं। हालांकि सोने को निवेश के लिहाज से हमेशा सबसे ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। सोने की तरह ही लगभग 27 फीसदी लोग प्रोविडेंड फंड जैसे कि ईपीएफ और पीपीएफ में निवेश करते हैं।
क्रिप्टो जैसे नए इंवेस्टमेंट टूल भी इस बीच बाजार में आए हैं। लगभग 23 फीसदी लोग क्रिप्टो में निवेश की इच्छा रखते हैं, जबकि रियल एस्टेट और अन्य प्रॉपर्टी में निवेश करने का विकल्प केवल 19 फीसदी लोगों को पसंद आता है।
यह भी पढ़ें: Business Idea: माइक्रोग्रीन फार्मिंग से होगी तगड़ी कमाई, ऐसे करें शुरू
More Articles
- Chabahar Port पर खतरा? भारत के Trade, Oil और Strategic Interests पर कितना पड़ेगा असर?
- EPFO: 15 जुलाई तक मिलेगा 8.25% ब्याज? ईपीएफओ के 10 बड़े अपडेट जो हर कर्मचारी को जानने चाहिए
- Petrol Diesel Rate: शनिवार को पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम स्थिर, जानें आपके शहर में कितना है रेट
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह