Indian Railway Special Trains: हर रोज लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं लेकिन कंफर्म टिकट मिलना यात्रियों के लिए कई बार बहुत मुश्किल हो जाता है। देश के कोने-कोने के लिए ट्रेनें चलती है फिर भी टिकट की मारामारी हमेशा लगा रहती है।
यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना अपने आप में ही बड़ी बात है। लेकिन हाल ही में रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों को शुरु किया है। ऐसे में यूपी-बिहार के लोगों को कंफर्म टिकट के झंझट से मुक्ति मिल सकती है। आइए आपको इन ट्रेनों के बारे में बताते हैं।
अब मिलेगा यात्रियों को राहतभरा सफर
वेस्टर्न रेलवे ने यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेनों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेनें, मुंबई, बड़ोदरा, अमृतसर, छपरा, दानापुर के लिए यात्रा करने वालों को राहत देगी। रेलवे ने विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का भी फैसला किया है।
वेस्टर्न रेलवे के सीपीआरओ विनीत अभिषेक ने इन स्पेशल ट्रेनों की डीटेल्स शेयर की है। इन ट्रेनों की टिकट बुकिंग 26 जून से शुरू हो चुकी है।
सिर्फ यही नहीं, माता वैष्णो देवी कटरा सुपरफास्ट स्पेशल 29 जून से 11 जुलाई तक चलाने का फैसला किया गया है, जो हफ्ते में 3 दिन चलेगी।
स्पेशल ट्रेनों का ये है रूट
ट्रेन संख्या 09009/09010 मुंबई-अमृतसर स्पेशल (दो फेरे) अमृतसर स्पेशल ट्रेन 27 जून को मुंबई सेंट्रल से अमृतसर के लिए निकलेगी। जबकि 09010 अमृतसर - मुंबई सेंट्रल स्पेशल 29 जून को अमृतसर से मुंबई सेंट्रल के लिए चलेगी।
इसके अलावा ट्रेन संख्या 09041/09042 उधना-छपरा स्पेशल (चार फेरे) 30 जून 02 जुलाई, 07 जुलाई और 09 जुलाई को चलेगी और ट्रेन संख्या 09321/09322 डॉ. अंबेडकर नगर- श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के लिए 12 फेरे लगाएगी। ये ट्रेन 29 जून से 11 जुलाई तक फेरे लगाएगी। 09029/09030 ट्रेन संख्या वाली ट्रेन उधना-दानापुर स्पेशल (दो फेरे)- 29 जून और 01 जुलाई को चलेंगी।
अंबेडकर नगर-माता वैष्णो देवी कटरा (सुपरफास्ट स्पेशल) ट्रेन दोनों दिशाओं में इंदौर, देवास, उज्जैन, भद्रक, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, भोपाल, विदिशा, गंज बसोदिया, बीना, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा, ललितपुर, बबीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई, फरीदाबाद, हजरत निजामुद्दीन, नई दिल्ली, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट, कठुआ, जम्मू तवी और शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर स्टेशन पर रुकेगी।
ऐसे कर पाएंगे बुकिंग
आप आर पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं। इन ट्रेनों के बारे में डिटेल जानकारी, रूट्स, टाइमिंग, स्टॉपेज आदि डिटेल के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 11 जुलाई तक ये स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका