नयी दिल्ली। इस समय पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर देश भर में हाहाकार मचा हुआ है। एक तरफ आम जनता महंगे ईंधन से परेशान है, जबकि विपक्ष सरकार को घेर रहा है। कुछ जगहों पर पेट्रोल की कीमत 100 रु के आंकड़े को पार कर गई है। वहीं डीजल भी पेट्रोल के पीछे-पीछे उसी तरफ बढ़ रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर कहा है कि इस मामले पर केंद्र और राज्यों को बात करनी चाहिए। इस बीच जनता के लिए एक खास ऑफर आया है। इस ऑफर के तहत कोई भी फ्री में 50 लीटर फ्यूल (पेट्रोल-डीजल) पा सकता है। आइए जानते हैं ऑफर की डिटेल।
एक ऐसे समय जब ईंधन की कीमतें कम होने का कोई संकेत नहीं दिख रहा है, एचडीएफसी बैंक ने अपने इंडियनऑयल क्रेडिट कार्ड पर खास ऑफर शुरू किया है। जिससे आपको 50 लीटर तक फ्री फ्यूल मिल सकता है। आप जब भी इंडियन ऑयल के फ्यूल आउटलेट्स पर ईंधन भरवाते हैं तो एचडीएफसी आईओसीएल कार्ड पर आपको फ्यूल पॉइंट्स मिलते हैं। ये पॉइंट बिल पेमेंट, ग्रॉसरी खरीदारी और अन्य यूटिलिटी पेमेंट भी मिलते हैं। इन्हीं पॉइंट्स की मदद से कार्डधारक हर साल 50 लीटर तक मुफ्त ईंधन पा सकते हैं।
- कार्डधारक कुल खर्च किए गए पैसे का 5 फीसदी आईओसीएल कार्ड से हासिल कर सकते हैं। पहले छह महीनों में प्रति माह आपको अधिकतम 250 फ्यूल अंक तक मिलेंगे। इसके बाद अगले छह महीनों में प्रति माह अधिकतम 150 ईंधन अंक दिए जाएंगे।
- कार्डधारकों को ग्रॉसरी खरीदारी और बिल पेमेंट पर 5 फीसदी फ्यूल पॉइंट्स मिल सकते हैं। मगर हर कैटेगरी पर प्रति माह अधिकतम 100 फ्यूल अंक ही मिलेंगे। साथ ही लेन-देन न्यूनतम 150 रु की होनी चाहिए।
- कार्डधारकों को 1 प्रतिशत फ्यूल सरचार्ज छूट भी मिलेगी। आपको इस तरह अधिकतम 250 रुपये प्रति स्टेटमेंट साइकिल की छूट मिलेगी।
क्रेडिट कार्ड पाने के लिए आपको ज्वाइनिंग शुल्क देना होगा, जो 500 रुपये + टैक्स है। सब्सक्रिप्शन रिन्युअल का शुल्क भी इतना ही है। यदि कार्डधारक एक वर्ष में कार्ड का उपयोग कर 50,000 रुपये से अधिक खर्च करता है तो आपसे सब्सक्रिप्शन रिन्युअल शुल्क नहीं लिया जाएगा।
कोई भी व्यक्ति जिसकी आयु 21 से 60 वर्ष के बीच है इस योजना के तहत कार्ड पा सकता है। यदि आप 65 वर्षीय हैं तो भी आपको कार्ड मिल सकता है। मगर आपका सेल्फ-एम्प्लॉयड होना जरूरी है। यदि कोई सैलेरी पाने वाला आवेदन करता है तो उसकी न्यूनतम सैलेरी 12000 रु होनी चाहिए। यदि सेल्फ-एम्प्लॉयड आवेदक का मामला है तो प्रति वर्ष आय के रूप में 2 लाख रु से अधिक के साथ आयकर रिटर्न पेश करना होगा।
एचडीएफसी आईओसीएल क्रेडिट कार्ड प्राप्त करने के लिए आप बैंक की वेबसाइट पर जाएं। ऑफ़लाइन आवेदन के लिए करीबी ब्रांच में जा सकते हैं। कार्ड को देश भर के विभिन्न शहरों में चुनिंदा इंडियन ऑयल फ्यूल आउटलेट से भी प्राप्त किया जा सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान