New Notes For Wedding Season: शादी का सीजन शुरू होने में कुछ दिन रह गए हैं। आजकल लोग बारात और दूल्हे के स्‍वागत के लिए नए नोटों की माला बनाते हैं। अब अगर ये नोट पुराने और फटे हुए हो तो दिखने में अच्छा नहीं लगता है। इसके अलावा शादी में कई बार शगुन के तौर पर भी नए नोटों की गड्डी को दिया जाता है।

Advertisement

अगर आप शादी में शगुन के लिए या स्‍वागत के लिए 10, 20 या 50 रुपये के नोट प्राप्‍त करना चाहते हैं, तो आपको कहींं भी किसी से मदद मांगने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको ऑनलाइन नोट को खरीदने की वेबसाइट के बारे में बताने जा रहे हैं।

Advertisement

इस वेबसाइट से पाएं नए नोटों की गड्डी (Book New Notes For Wedding)

ईबेडॉटइन पर 10 रुपये के 100 नोट 1620 रुपये में बेचे जा रहे हैं। इन्हें आप आसानी से ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इसके अलावा 200 रुपए के नए 100 नोट 26,000 रुपए में उपलब्ध हैं। वहीं 1 रुपये के अगर आप नोट लेना चाहती हैं तो इसके 100 नए नोट की गड्डी की ऑनलाइन कीमत 555 रुपए है। इन्हें अपने घर पर मंगाने के लिए 50 से 100 रुपए के बीच शिपिंग चार्ज अलग से देना होगा।

Advertisement

इन बंडल को खरीदने के लिए आपको https://www.collectorbazar.com की वेबसाइट पर विजिट करना होगा। फिर आपको इसमें खुद को रजिस्टर करना होगा। इसके बाद आप 10 रुपये, 20 रुपये या 50 रुपये के बंडल सेलेक्‍ट कर लें और उसे कार्ट में उाल दें। इसके बाद आपको अपना नाम और पता दर्ज करना होगा। फिर आप पेमेंट कर, इसे बुक कर सकते हैं।

Advertisement

बैंक कर्मियों के मुताबिक 10, 50 और 200 रुपये के नए नोट ब्रांच में सीमित मात्रा में भेजे जाते हैं। शादियों के सीजन में लोगों ने पहले ही नए नोटों के लिए बैंककर्मी दोस्तों से सिफारिशें कर रखी हैं। इसलिए ये नोट आम जनता को नहीं मिल पाते। आपको बता दें कि 1 रुपये के नए नोट की सबसे अधिक मांग है।

Advertisement

नकली नोटों की भी रखें पहचान

अक्सर लोग जब नोटों का ऑडर देते हैं तो उन्हें नकली नोट भी मिलने का डर लगता है। भारतीय करेंसी में गांधीजी की फोटो वॉटरमार्क होती है। नकली करेंसी बनाने वाले लोग वॉटरमार्क बनाने के लिए हैवी ऑयल या ग्रीस का इस्तेमाल करते हैं। इसके कारण वॉटरमार्क नॉर्मल से ज्यादा मोट दिखाई देने लगता है। इसलिए किसी से पैसे लेते समय वॉटरमार्क पर ध्यान जरूर दें। यह वॉटरमार्क नकली नोट को असली से अलग करने में मदद करता है।

Advertisement

इसके अलावा आप 'भारतीय रिजर्व बैंक' शब्दों की टाइपोग्राफी को चेक कर सकते हैं। ये शब्द नकली नोट पर मोटे दिखाई देंगे, वहीं, असली नोट पर ये कहीं ज्यादा साफ दिखेंगे।