FM Nirmala Sitharaman On Indian Economy: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती पर भरोसा जताया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की सलाहकार संस्था को दिए अपने बयान में कहा कि भले ही दुनिया भर में कई आर्थिक चुनौतियां सामने आ रही हों, भारत की ग्रोथ मजबूत बनी रहेगी और देश सही दिशा में आगे बढ़ता रहेगा।

Advertisement

FY26 में 6.5% ग्रोथ का टारगेट

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में वित्त मंत्री द्वारा जानकारी के मुताबिक भारतीय अर्थव्यवस्था के 6.5 फीसदी की रफ्तार से बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि देश के अंदर घरेलू खपत और निवेश में तेजी इस ग्रोथ का मुख्य आधार होगी। सीतारमण के मुताबिक, भारत की आंतरिक मजबूती और निरंतर हो रहे निवेश के चलते वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद देश की विकास दर स्थिर रह सकती है।

Advertisement

मजबूत निवेश और खपत से मिलेगा सहारा

निर्मला सीतारमण ने अपने बयान में बताया कि सरकार द्वारा किए गए कई सुधारों और बजट में दी गई कर रियायतों की वजह से देश में निजी खपत को बल मिला है। साथ ही, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर हो रहे बड़े निवेश से अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिल रही है। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टमेंट एक्टिविटी में पहले ही अच्छी तेजी दिख रही है और आने वाले समय में इसमें और मजबूती आएगी।

Advertisement

सेवाओं के निर्यात में बनी रहेगी बढ़त

देश के सेवा क्षेत्र के निर्यात पर भी वित्त मंत्री ने भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि भारत का सेवा निर्यात लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और आने वाले समय में इसमें और वृद्धि देखी जा सकती है। इससे भी भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और वैश्विक बाजारों में भारत की स्थिति और सशक्त होगी।

Advertisement

महंगाई रहेगी नियंत्रण में

महंगाई को लेकर भी निर्मला सीतारमण ने राहत की बात कही। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से भारत में महंगाई दर नियंत्रित रहेगी। वित्त मंत्री के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 में देश में महंगाई दर करीब 4% के आसपास बनी रह सकती है, जिससे आम लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी और खरीदारी की क्षमता बढ़ेगी।

Advertisement

IMF और वर्ल्ड बैंक ने किए ग्रोथ अनुमान में बदलाव

वैश्विक संस्थाओं ने हाल ही में भारत के ग्रोथ अनुमान में थोड़ी कटौती की है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अपने ताजा अपडेट में भारत की 2026 की ग्रोथ रेट के मुताबिक 6.5% से घटाकर 6.2% कर दिया है। वहीं, वर्ल्ड बैंक ने भी अपने अनुमान में 6.7% से घटाकर 6.3% कर दिया है। हालांकि, इन हल्की कटौतियों के बावजूद भारत को अब भी दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था माना जा रहा है।

Advertisement

आतंकवादी हमले के बीच सामने आया बयान

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है और इसके असर को लेकर भी कई चर्चाएं हो रही हैं। ऐसे माहौल में वित्त मंत्री ने दुनिया को यह संदेश देने की कोशिश की है कि भारत अपनी आंतरिक आर्थिक स्थिरता बनाए रखते हुए आगे बढ़ता रहेगा।