Export down in october: महंगाई से तो भारत को थोड़ी राहत मिली है लेकिन भारतीय इकोनॉमी के लिए एक बुरी खबर आई है। अक्टूबर महीने में भारत का निर्यात कम हुआ है। अक्टूबर 2021 की तुलना में सालाना आधार पर निर्यात में 16.65 फीसदी की कमी आई है। अक्टूबर 2022 में निर्यात 29.78 अरब डॉलर का रह गया। इसी साल सितंबर में भारत का निर्यात 35.45 अरब डॉलर का था। पिछले साल की बात करें तो अक्टूबर 2021 में यह 35.73 अरब डॉलर पर रहा था। वाणिज्य मंत्रालय ने आकड़े जारी करके इसकी जानकारी साझा की है।
इस साल अभी तक बड़ा है निर्यात
वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान वित्त वर्ष के पहले सात महीने यानी की अप्रैल से लेकर अक्टूबर तक निर्यात 12.55 फीसदी बढ़ा है। इस बढोत्तरी के साथ ही इसदौराना निर्यात का आकड़ा 263.35 अरब डॉलर हो गया है। इन सात महीनो में आयात में भी बढ़ोत्तरी हुई है। यह 33.12 प्रतिशत बढ़कर 436.81 अरब डॉलर के आकड़े पर पहूंच गया है भारत के व्यापार घाटे में भी बढोत्तरी हुई है। यह अब 26.91 अरब डॉलर हो गया है। इस साल सितंबर में व्यापार घाटा 25.71 अरब डॉलर का था।
सालाना आधार पर हुई है बढ़ोत्तरी
अक्टूबर महीने में देश का आयात काफी बढ़ा है। अक्टूबर में देश में आयात 56.69 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। सितंबर में यह आकड़ा 61.16 अरब डॉलर का था. सालाना आधार पर यानी की अक्टूबर 2021 में यह आकड़ा 53.64 अरब डॉलर पर था। सालाना आधार पर देखें तो आयात छह प्रतीशत बढ़ा है।
वैश्विक मांग में कमी है निर्याय घटने का कारण
भारत के निर्यात पिछले दो सालों से लागातार गिरावट देखने को मिल रही है। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आकड़ो के अनुसार ग्लोबल डिमांड में गिरावट के कारण से निर्यात में कमी आयी है। घटता निर्यात भारत के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। जब देश में निर्यात की तुलना में आयात अधिक होता है तो उसे व्यापार घाटा कहते हैं। सरकरा व्यापरा घाटे को कम करने की भी पूरी कोशिश कर रही है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग