नई द‍िल्‍ली: चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में उम्मीद से बेहतर रिकवरी होने और महामारी वैक्सीन बनने की उम्मीद से इंडिया रेटिंग्स ने फिस्कल ईयर 2021 के लिए जीडीपी ग्रोथ रिवाइज करके बढ़ा दिया है। पहले अर्थव्यवस्था की ग्रोथ -11.8 प्रति‍शत रहने का अनुमान जताया था जिसे बढ़ाकर अब -7.8 प्रति‍शत कर दिया।

Advertisement

इस साल सितंबर तिमाही में उम्मीद से बेहतर रिकवरी होने और कोरोनावायरस वैक्सीन बनने की उम्मीद से इंडिया रेटिंग्स ने फिस्कल ईयर 2021 के लिए जीडीपी ग्रोथ रिवाइज करके बढ़ा दिया है। पहले अर्थव्यवस्था की ग्रोथ -11.8 प्रति‍शत रहने का अनुमान जताया था जिसे बढ़ाकर अब -7.8 प्रति‍शत कर दिया। इन सब के बीच हालांकि सवाल यह है कि यह ग्रोथ कितनी टिकाऊ है। क्योंकि पहली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ -23.9 फीसदी थी और दूसरी तिमाही में यह सुधरकर -7.5 फीसदी हो गई। फेस्टिव सीजन होने के कारण दूसरी तिमाही के दौरान ग्रोथ में सुधार हुआ।

Advertisement

इंडिया रेटिंग्स के रिपोर्ट के मुताबि‍क महामारी के तुरंत खत्म होने की संभावना कम है और आर्थिक गतिविधियों को फिलहाल इसी के साथ रहना होगा। इस आधार पर इंडिया रेटिंग्स को उम्मीद है कि तीसरी तिमाही में जीडीपी की ग्रोथ -0.8 फीसदी रहेगी और चौथी तिमाही में यह 0.3 फीसदी रह सकती है। इससे पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि फिस्कल ईयर 2022 की दूसरी तिमाही में ही ग्रोथ सकारात्मक हो सकती है।

Advertisement

इंडिया रेटिंग्स द्वारा इस अनुमान के रिवाइज से ठीक एक दिन पहले आरबीआई ने अपने बुलेटिन में कहा है कि तीसरी तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था पॉजिटिव दायरे में आ सकती है। इस बुलेटिन में अर्थव्यवस्था की स्थिति शीर्षक से एक आर्टिकल में यह बात कही गयी है।