India Post Jobs 2025: इंडिया पोस्ट ऑफिस ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 25,200 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यह सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए एक बढ़िया मौका है। खास बात यह है कि सेलेक्शन प्रोसेस इसमें योग्यता आधारित होगी, जिसमें लिखित परीक्षा की आवश्यकता नहीं होगी।

Advertisement

आवेदन आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर 3 मार्च 2025 से 28 मार्च 2025 तक जमा किए जा सकते हैं। आइए इसके बारे में आपको जानकारी देते हैं।

Advertisement

ये है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में पांच साल तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए तीन वर्ष की छूट है। विकलांग आवेदकों को दस वर्ष की छूट दी जाती है। अनिवार्य विषयों के रूप में गणित और अंग्रेजी के साथ कक्षा 10 उत्तीर्ण होना आवश्यक है, साथ ही कंप्यूटर साइंस या प्रशिक्षण सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

Advertisement

इतना है आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। एससी/एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को इस शुल्क से छूट दी गई है। चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 10,000 रुपये का शुरुआती वेतन मिलेगा, जो अनुभव के साथ बढ़ सकता है। अतिरिक्त भत्ते भी अलग से दिए जाते हैं। आपको बता दें कि डाक विभाग में नौकरी पाने के लिए सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन पत्र भरना अनिवार्य है।

Advertisement

ऐसे करें जीडीएस पोस्ट के लिए अप्लाई

  • आवेदन करने के लिए indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद 'न्यू रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करने के लिए अपना नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • लॉग इन करने के बाद, पर्सनल और शैक्षिक जानकारी के साथ आवेदन पत्र पूरा करें।
  • फॉर्म जमा करने से पहले आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सुनिश्चित करें कि जमा करने से पहले सभी जानकारी सही हो।
  • भविष्य के लिए पूर्ण आवेदन का प्रिंटआउट अपने पास रखें।