India Pakistan War: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी लगातार तनाव थमने की ओर है. अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पूरी तरह से सीजफायर का ऐलान किया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि दोनों देशों के बीच पूर्ण और तत्काल संघर्ष विराम (सीजफायर) पर सहमति बन गई है.
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव
भारत और पाकिस्तान के बीच 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद तनाव बढ़ गया, जिसके 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइल हमले किए थे. उसके बाद पाकिस्तान ने भी सैकड़ों ड्रोन से भारत पर हमले किए. मामला लगातार बढ़ता देख अमेरिका समेत अन्य प्रमुख देशों ने चिंता जताई.
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी इसे लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा कि बीचे 48 घंटों से वॉइस प्रेसिडेंट वेंस और मैंने भारत के पीएम मोदी, पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ, भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर, पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष असीम मुनीर और नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल और असीम मलिक समेत भारत और पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ बातचीत की है.
सीजफायर पर भारत क्या बोला?
ट्रंप की ओर से सीजफायर को लेकर दी गई जानकारी के बाद भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इस बारे में जानकारी दी कि पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने आज शनिवार की दोपहर करीब साढ़े 3 बजे भारत के DGMO को फोन किया था. उनके बीच इस बात पर सहमति बनी कि दोनों मुल्क भारतीय मानक समयानुसार शाम 5 बजे से सीजफायर को फॉलो करेंगे, जिसमें जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की फायरिंग और आर्मी एक्टिविटी बंद कर देंगे. इसके बाद दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दे दिए गए हैं. अब आगे डीजीएमओ सोमवार यानी 12 मई को फिर से बात करेंगे.
पाकिस्तानी मंत्री ने भी दिया रिएक्शन
सीजफायर को लेकर पाकिस्तानी उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने भी सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी दी है. उन्होंने लिखा कि पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से सीजफायर पर सहमति जताई है. आगे उन्होंने लिखा कि पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में पीस और सेफ्टी के लिए प्रयास किया है.
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित