New baggage rules 2026: विदेश यात्रा के बाद भारत आने वाले यात्रियों के लिए सरकार ने कस्टम बैगेज नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए कस्टम नियम 2026 लागू हो चुके हैं और अब इन्हीं के आधार पर एयरपोर्ट पर जांच होगी। इन बदलावों का मकसद यात्रियों को राहत देना, कागजी उलझन कम करना और यह साफ करना है कि कौन-सा सामान बिना टैक्स लाया जा सकता है।

Advertisement

सोने के गहनों पर बड़ी राहत

नए नियमों में सबसे अहम बदलाव सोने के गहनों को लेकर किया गया है। पहले नियमों में वजन के साथ कीमत की सीमा भी तय थी, जिससे अक्सर कस्टम पर यात्रियों को परेशानी होती थी। अब सरकार ने कीमत की शर्त पूरी तरह हटा दी है।

Advertisement

अगर कोई महिला यात्री कम से कम एक साल विदेश में रहकर भारत लौट रही है, तो वह 40 ग्राम तक सोने के गहने बिना किसी टैक्स के ला सकती है। पुरुष यात्रियों के लिए यह सीमा 20 ग्राम रखी गई है। अब सोने की बाजार कीमत चाहे जितनी हो, टैक्स का फैसला केवल वजन के आधार पर होगा।

चांदी और पर्सनल गहनों का नियम

चांदी के गहनों को भी पर्सनल इस्तेमाल के तौर पर लाने की छूट दी गई है, लेकिन मात्रा सीमित होनी चाहिए। ज्यादा वजन या कारोबारी इस्तेमाल का शक होने पर कस्टम शुल्क लगाया जा सकता है।

Advertisement

ड्यूटी-फ्री सामान की सीमा बढ़ी

यात्रियों के लिए एक और अच्छी खबर यह है कि ड्यूटी-फ्री सामान की सीमा बढ़ा दी गई है। अब भारत में रहने वाले यात्री 75,000 रुपए तक का सामान्य सामान बिना टैक्स ला सकते हैं। पहले यह सीमा 50,000 रुपये थी। वहीं विदेशी पर्यटकों के लिए यह सीमा 25,000 रुपए तय की गई है।

यात्रा से पहले ध्यान रखें

इस छूट का फायदा वही लोग उठा सकते हैं जो कम से कम एक साल विदेश में रहे हों। यह नियम केवल गहनों पर लागू होता है, सोने के सिक्के या बिस्किट इसमें शामिल नहीं हैं। एयरपोर्ट पर सही जानकारी देना जरूरी है।

Advertisement

नियम तोड़ने पर कार्रवाई

अगर कोई यात्री नियमों का पालन नहीं करता या गलत जानकारी देता है, तो कस्टम विभाग सामान जब्त कर सकता है और जुर्माना भी लग सकता है। नए नियम यात्रियों के लिए राहत देने वाले हैं और यात्रा को ज्यादा आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं।