नई दिल्ली: दुनिया में अरबपतियों की कोई कमी नहीं है। लेकिन आज हम बात करें अगर भारत की तो भारत में लिए एक खुशखबरी आई है। बताते चले कि भारत अब अरबपतियों की संख्या में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। जिसमें सबसे पहला नाम रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का है। वह न केवल भारत के बल्कि एशिया के सबसे धनी व्यक्ति हैं। उनसे पहले यह ताज चीन के जैक मा का हुआ करता था। इस बात की जानकारी फोर्ब्स मैगजीन में दी गई है। जिसमें बताया गया है कि अमेरिका और चीन के बाद भारत में अरबपतियों की संख्या सबसे अधिक है।
दुनिया में सबसे ज्यादा अरबपतियों की संख्या के मामले में भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। यही नहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एशिया के सबसे धनी व्यक्ति का ताज चीन के जैक मा से छीन लिया है। जेफ बेजोस लगातार चौथे साल दुनिया के सबसे अमीर बने हुए हैं। इस बात की जानकारी फोर्ब्स मैगजीन की नई सूची में सामने आई हैं। अब दुनिया में भारत से ज्यादा अरबपति (डॉलर के मद में) सिर्फ अमेरिका और चीन में हैं। भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 140 तक पहुंच गई है। गौरतलब है कि एक साल पहले अली बाबा के फाउंडर जैक मा एशिया के सबसे धनी व्यक्ति थे।
वहीं भारत और एशिया के सबसे धनी व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के 10वें नंबर के अमीर हैं। उनका कुल नेटवर्थ 84.5 अरब डॉलर है। अडानी समूह के गौतम अडानी भारत के दूसरे सबसे धनी और दुनिया के 24वें नंबर के अरबपति बन गए हैं। उनका नेटवर्थ करीब 50.5 अरब डॉलर है। जिस तरह से गौतम अदाणी की दौलत बढ़ रही है उस हिसाब से वो दिन दूर नहीं जब वह अमीरी में मुकेश अंबानी को चुनौती पेश कर सकते हैं।
फोर्ब्स की 35वीं सालाना अरबपतियों की सूची के मुताबिक अमेजन के फाउंडर और सीईओ जेफ बेजोस अब भी दुनिया के सबसे अमीर हैं। वह लगातार चौथे साल सर्वोच्च पायदान पर बने हुए हैं। बेजोस का कुल नेटवर्थ 177 अरब डॉलर है। इसमें एक साल पहले के मुकाबले 64 अरब डॉलर की बढ़त हुई है। जबकि दूसरे पायदान पर हैं SpaceX के फाउंडर और इलेक्ट्रिक कारों के लिए प्रख्यात एलन मस्क है, उनका नेटवर्थ बढ़कर 151 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। एक साल पहले के मुकाबले इसमें 126.4 अरब डॉलर की जबरदस्त बढ़त हुई है।
माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स 124 अरब डॉलर की नेटवर्थ से साथ इस सूची में चौथे नंबर पर हैं। फोर्ब्स की सालाना सूची के मुताबिक अमेरिकन मीडिया के दिग्गज और फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग की नेटवर्थ 97 अरब डॉलर है।
नाम नेट वर्थ
- मुकेश अंबानी 84.5 अरब डॉलर
- गौतम अडानी 50.5 अरब डॉलर
- शिव नादर 23.5 अरब डॉलर
- राधाकृष्ण दमानी 16.5 अरब डॉलर
- उदय कोटक 15.9 अरब डॉलर
- लक्ष्मी मित्तल 14.9 अरब डॉलर
- कुमार मंगलम बिड़ला 12.8 अरब डॉलर
- साइरस पूनावाला 12.7 अरब डॉलर
- दिलीप सांघवी 10.9 अरब डॉलर
- सुनील मित्तल एंड फैमिली 10.5 अरब डॉलर
रैंक नाम नेट वर्थ
1 जेफ बेजोस 177 अरब डॉलर
2 एलन मस्क 151 अरब डॉलर
3 बर्नार्ड अरनॉल्ट एंड फैमिली 150 अरब डॉलर
4 बिल गेट्स 124 अरब डॉलर
5 मार्क जुकरबर्ग 97 अरब डॉलर
6 वॉरेन बफे 96 अरब डॉलर
7 लैरी एलीसन 93 अरब डॉलर
8 लैरी पेज 91.5 अरब डॉलर
9 सर्जी ब्रिन 89 अरब डॉलर
10 मुकेश अंबानी 84.5 अरब डॉलर
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान