India GDP ranking 2026: जीडीपी रैकिंग के मामले में भारत यूनाइटेड किंगडम (UK) से नीचे आ गया है। और 2026-27 के वित्त वर्ष में 4.15 ट्रिलियन डॉलर की अनुमानित GDP के साथ फिसलकर छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, जो UK के 4.26 ट्रिलियन डॉलर से कम है। ये अपडेट इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) के भारत के लिए FY27 के लिए वास्तविक GDP बढ़ोतररी के अनुमान को बढ़ाकर 6.5% करने और घरेलू अनुमानों द्वारा FY26 में 7.4% की वास्तविक बढ़ोतरी का अनुमान लगाने के बाद आए हैं।

Advertisement

वैश्विक रैंकिंग में गिरावट की वजह शायद हाल ही में आधार वर्ष (base year) में किया गया बदलाव है, जिससे इसके नॉमिनल GDP के अनुमान कम हो गए हैं। रुपए के कमजोर होने ने भी भारत की रैंकिंग में गिरावट में योगदान दिया है।

Advertisement

भारत कब बनेगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश?

2025 में भारत की GDP 3.92 ट्रिलियन डॉलर रही, जो UK के 4 ट्रिलियन डॉलर से थोड़ी ही पीछे है। इसके चलते, 2025 में जापान को पीछे छोड़कर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की भारत की उम्मीदें थोड़ी आगे खिसक गई हैं। फरवरी में जारी किए गए सरकार के अपडेटेड डेटा से पता चलता है कि नई सीरीज के तहत नॉमिनल GDP को 357 लाख करोड़ रुपये से घटाकर 345.5 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है। FY26 के लिए 1 डॉलर के मुकाबले 87 रुपये की औसत एक्सचेंज रेट पर, डॉलर के हिसाब से भारत की GDP 4 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े से नीचे ही बनी हुई है।

Advertisement

अब यह अनुमान है कि भारत 2031 तक जर्मनी को पीछे छोड़ देगा, जो IMF के पिछले अनुमानों से दो साल बाद होगा। हालांकि, घरेलू स्तर पर, अर्थव्यवस्था ने 2021 और 2025 के बीच 8.56% की मजबूत चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर दर्ज की, जो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज बढ़ोतरी है।