नई दिल्ली। चीन को भारत के साथ सीमा पर तनाव पैदा करने का नुकसान कितना हो रहा है, इसके आंकड़े अब सामने आने लगे हैं। चीन के साथ तनाव के बीच भारत ने कारोबार पर कड़ा नियंत्रण लगा दिया है। इसके चलते चीन को भारत को सामान बेचने से होने वाली आमदनी में भारी गिरावट आ गई है। अगर केवल 9 महीनों के आंकड़े ही देखें जाए तो चीन को करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये का झटका लग चुका है।
China को एक और झटका, पेगाट्रोन आ रही भारत
चीन का भारत को निर्यात इस साल के जनवरी से नवंबर तक यानी यानी 11 महीने में 13 प्रतिशत घट गया है। यह आंकड़े चीन के सीमा शुल्क विभाग के सोमवार को जारी किए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार भारत का चीन को निर्यात इस समान अविध में करीब 16 प्रतिशत बढ़ गया है। इस प्रकार जहां चीन को झटका लगा है, वहीं भारत के लिए स्थिति में सुधार हुआ है। इन 11 महीनों में भारत और चीन के बीच कारोबार करीब 78 अरब डॉलर का रहा है।
भारत और चीन के बीच आयात और निर्यात 2019 में 92.68 अरब डॉलर रहा था। सीमा शुल्क विभाग के आंकड़े के अनुसार चीन ने जनवरी से नवंबर 2020 के दौरान करीब 59 अरब डॉलर का निर्यात भारत को किया है। यह निर्यात पिछले साल 2019 की इसी अवधि के मुकाबले 13 प्रतिशत कम है। वहीं भारत से चीन का आयात पहले 11 महीनों में करीब 19 अरब डॉलर का रहा है।
भारत का चीन से व्यापार घाटा इस अवधि के दौरान 40 अरब डॉलर का रहा है, हालांकि यह इससे पूर्व वित्त वर्ष में 60 अरब डॉलर था। इस प्रकार भारत ने चीन को जाने वाले पैसों में करीब 20 अरब डालर की कमी कर दी है। अगर इसे रुपये में जानें तो करीब चीन को भारत से 1.5 लाख करोड़ रुपये का कम व्यापार हुआ है। यह सीधा सीधा चीन को नुकसान ही है। भारत लगातार चीन को और भी झटके दे रहा है। अभी तक भारत करीब 200 से अधिक चीनी ऐप पर पाबंदी लगा चुका है।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!