नई दिल्ली, जुलाई 4। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 25 जून, 2021 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान 5.066 अरब डॉलर और बढ़कर 608.999 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर आ गया।
विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में टॉप 5 देश
-चीन 3.36 ट्रिलियन डॉलर
-जापान 1.38 ट्रिलियन डॉलर
-स्विटरलैंड 1.07 ट्रिलियन डॉलर
-भारत 608.99 बिलयन डॉलर
-रूस 592.40 बिलियन डॉलर
ये हैं आरबीआई के आंकड़े
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार 18 जून को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 4.418 अरब डॉलर की कमी के साथ 603.933 अरब डॉलर बचा था। आरबीआई के साप्ताहिक रिकॉर्ड के अनुसार 25 जून को खत्म हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़त का कारण विदेशी मुद्रा संपत्तियों (एफसीए) में बढ़ोतरी रहा है। इस दौरान एफसीए 4.7 अरब डॉलर बढ़कर 566.24 अरब डॉलर हो गया है। इसमें डॉलर के लिहाज से बताई जाने वाली विदेशी मुद्रा संपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखी यूरो, पाउंड और येन जैसी दूसरी विदेशी मुद्राओं के रेट में बढ़त या कमी को शामिल किया जाता है।
जानिए गोल्ड रिजर्व के बारे में
आंकड़े के मुताबिक बीते हफ्ते के दौरान भारत का गोल्ड रिजर्व 36.5 करोड़ डॉलर की बढ़त के साथ 36.296 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के पास मौजूद विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 1.498 अरब डॉलर के स्तर पर बदलाव नहीं हुआ है। वहीं बीते हफ्ते के दौरान आईएमएफ के पास मौजूद भारत के भंडार में 10 लाख डॉलर बढ़त हुई है और यह बढ़कर 4.965 अरब डॉलर हो गया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान