नई दिल्ली, अगस्त 1। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार का विदेशी मुद्रा भंडार 23 जुलाई, 2021 को खत्म हुए हफ्ते में 1.581 अरब डॉलर गिरावट के साथ 611.149 अरब डॉलर रह गया है। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक ने दी है। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 16 जुलाई, 2021 को खत्म हुए सप्ताह में 83.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 612.730 अरब डॉलर के ऑलटाइम हाई के स्तर पर आ गया था।
विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में टॉप 5 देश
चीन 3.21 ट्रिलियन डॉलर
जापान 1.37 ट्रिलियन डॉलर
स्विटरलैंड 1.08 ट्रिलियन डॉलर
इंडिया 611.14 बिलियन डॉलर
रूस 594.50 बिलियन डॉलर
जानिए आरबीआई के आंकड़े
आरबीआई की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आने की बड़ी वजह विदेशी मुद्रा संपत्तियों (एफसीए) में गिरावट का आना रहा है। एफसीए भारत के विदेशी मुद्रा भंडार का काफी बड़ा हिस्सा है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एफसीए में 1.12 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है, और यह 567.628 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। एफसीए में डॉलर के लिहाज गणना की जाती है, लेकिन विदेशी मुद्रा भंडार में रखी यूरो, पाउंड और येन जैसी दूसरी विदेशी मुद्राएं हैं। बाद में इनकी गणना डॉलर के रूप में की जाती है, और यही एफसीए कहलाता है।
जानिए गोल्ड रिजर्व के बारे में
आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़े के अनुसार बीते हफ्ते के दौरान गोल्ड रिजर्व में 44.9 करोड़ डॉलर की गिरावट आई है, और यह 36.884 अरब डॉलर के स्तर पर रहा गया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के पास मौजूद विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में भी 30 लाख डॉलर की गिरावट दर्ज हुई है और यह 1.546 अरब डॉलर के स्तर पर रह गया है। आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन हफ्ते में आईएमएफ के पास मौजूद भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 90 लाख डॉलर घटकर 5.091 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान