नई दिल्ली। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.525 अरब डॉलर बढ़कर 579.346 अरब डॉलर की सर्वकालिक ऊंचाई के स्तर पर पहुंच गया है। रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने यह आंकड़ा 4 दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह को लेकर जारी किया है। वहीं इससे पिछले हफ्ते यानी 27 नवंबर को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 469 मिलियन डॉलर की गिरावट के साथ 574.821 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था।
जानिए आरबीआई के आंकड़े
आरबीआई ने समीक्षाधीन हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़त की मुख्य वजह फॉरेन करेंसी एसेट्स (एफसीए) में बढ़त को बताया है। यह कुल विदेशी मुद्रा भंडार का एक बड़ा हिस्सा होता है। आरबीआई के साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक, एफसीए में 3.932 अरब डॉलर की बढ़त दर्ज हुई है और यह बढ़कर 537.386 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। विदेशी मुद्रा भंडार में फॉरेन करेंसी एसेट्स को डॉलर की टर्म में देखा जाता है। इसमें विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गैर अमेरिकी यूनिट्स जैसे यूरो, पाउंड और येन में बढ़ोतरी और गिरावट का असर शामिल किया जाता है।
स्वर्ण भंडार में भी बढ़त दर्ज हुई
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन हफ्ते में गोल्ड रिजर्व 535 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 35.728 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास मौजूद स्पेशल ड्राइंग राइट्स 12 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 1.506 अरब डॉलर के स्तर पर आ गए। आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन हफ्ते के दौरान आईएमएफ के पास देश के भारत के भंडार की स्थिति भी 46 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.725 अरब डॉलर के स्तर पर आ गई।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान