नई दिल्ली, अगस्त 8। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 30 जुलाई, 2021 को खत्म हुए हफ्ते में 9.427 अरब डॉलर बढ़कर 620.576 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में यह एक रिकॉर्ड है। विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में भारत दुनिया का चौथा बड़ा देश है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने यह जानकारी आंकड़े जारी करते हुए दी है। विदेशी मुद्रा भंडार 23 जुलाई, 2021 को खत्म हुए हफ्ते में 1.581 अरब डॉलर घटकर 611.149 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था।
विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में टॉप 5 देश
-चीन 3.37 ट्रिलयन डॉलर
-जापान 1.38 ट्रिलयन डॉलर
-स्विटरलैंड 1.08 ट्रिलयन डॉलर
-भारत 620.57 बिलियन डॉलर
-रूस 601.00 बिलियन डॉलर
एफसीए में हुई है बढ़ोत्तरी
आरबीआई की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 30 जुलाई को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ने का सबसे बड़ा कारण विदेशी मुद्रा संपत्तियों (एफसीए) का बढ़ना रहा है। यह समग्र विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक है। इस दौरान एफसीए 8.596 अरब डॉलर बढ़कर 576.224 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। डॉलर के रूप से बताई जाने वाली विदेशी मुद्रा संपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखी यूरो, पाउंड और येन जैसी दूसरी विदेशी मुद्राओं के मूल्य में बढ़त या कमी का प्रभाव भी शामिल होता है।
भारत का गोल्ड रिजर्व बढ़ा
आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन समय के दौरान भारत का गोल्ड रिजर्व 76 करोड़ डॉलर बढ़कर 37.644 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के पास मौजूद विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 60 लाख डॉलर बढ़कर 1.552 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। आरबीआई के अनुसार समीक्षाधनी हफ्ते के दौरान आईएमएफ के पास मौजूद भारत का विदेशी मुद्रा भंडार भी 6.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.156 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान