मुंबई। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 19 मार्च 2021 को खत्म हुए सप्ताह में 23.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 582.271 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह बात सामने आई है। इससे पहले के सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.74 अरब डॉलर बढ़कर 582.04 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था।
ये हैं विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़े
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार 12 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) में बढ़त के कारण विदेशी विनिमय भंडार में बढ़त दर्ज हुई है। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां, कुल विदेशी मुद्रा भंडार का बड़ा हिस्सा होती हैं। रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन अवधि में एफसीए 15.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 541.18 अरब डॉलर के स्तर पर आ गई है। एफसीए को हालांकि दर्शाया तो डॉलर में जाता है, लेकिन इसमें यूरो, पौंड और येन जैसी अन्य विदेशी मुद्रा सम्पत्तियां शामिल रहती हैं।
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में गोल्ड रिजर्व बढ़ा
वहीं आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार लगातार दूसरे सप्ताह भारत का स्वर्ण भंडार बढ़ा है। देश के स्वर्ण भंडार का मूल्य 8 करोड़ डॉलर बढ़ कर 34.63 अरब डॉलर हो गया। समीक्षाधीन सप्ताह में भारत को अंतरराष्ट्रीय मु्द्रा कोष (आईएमएफ) में प्राप्त विशेष आहरण अधिकार 20 लाख डॉलर घटकर 1.5 अरब डॉलर रह गया। इसी तरह आईएमएफ के पास आरक्षित मुद्रा भंडार भी 10 लाख घटकर 4.96 अरब डॉलर रह गया।
विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में टॉप 5 देश
-चीन 3.33 ट्रिलियन डॉलर
-जापान 1.37 ट्रिलियन डॉलर
-स्विट्जरलैंड 1.08 ट्रिलियन डॉलर
-भारत 582 बिलियन डॉलर
-रूस 580 बिलियन डॉलर
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान