नई दिल्ली, मई 16। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार में बीते सप्ताह 1.444 अरब डॉलर बढ़ा है। आरबीआई की तरफ दी जानकारी के अनुसार, इस बढ़ोतरी के साथ 7 मई को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 589.465 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। विदेशी मुद्रा भंडार उससे एक सप्ताह पहले यानी 30 अप्रैल को खत्म हफ्ते में भी 3.913 अरब डॉलर बढ़कर 588.02 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था।
ये है रिकॉर्ड स्तर
काफी समय से भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार बढ़ रहा है। 29 जनवरी 2021 को खत्म सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 590.185 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था, जो आजतक का रिकॉर्ड है। वहीं पिछले वर्ष जून में पहली बार देश का विदेशी मुद्रा भंडार 500 अरब डॉलर के स्तर के पार निकला था।
विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में ये हैं टॉप 5 देश
-चीन 3.33 ट्रिलियन डॉलर
-जापान 1.36 ट्रिलियन डॉलर
-स्विटरलैंड 1 ट्रिलियन डॉलर
-रूस 590.60 अरब डालर
-भारत 589.46 अरब डालर
ये हैं आरबीआई के आंकड़े
आरबीआई की तरफ जारी आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) में 43.4 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इससे इन परिसंपत्तियों का मूल्य बढ़कर 546.493 अरब डॉलर पर जा पहुंचा। एफसीए में डॉलर समेत यूरो, पाउंड और येन जैसी मुद्राओं को भी शामिल किया जाता है। हालांकि इनके मूल्य की गणना डॉलर के भाव के आधार पर की जाती है। आरबीआई के मुताबिक समीक्षाधीन सप्ताह में देश के गोल्ड रिजर्व का मूल्य 1.016 अरब डॉलर बढ़कर 36.48 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान