नई दिल्ली, मई 29। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 20 मई 2022 को खत्म हुए हफ्ते में 4.23 अरब डॉलर बढ़कर 597.509 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। यह जानकारी रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से जारी आंकड़ों में सामने आई है। वहीं इससे पूर्व 13 मई को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 2.676 अरब डॉलर कम होकर 593.279 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था। वहीं अगर देखा जाए तो दुनिया के टॉप 5 विदेशी मुद्रा भंडार वाले देशों में केवल भारत ही रहा है, जहां विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है।
विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
चीन 3.30 ट्रिलियन डॉलर
जापान 1.32 ट्रिलियन डॉलर
स्विटरलैंड 1.06 ट्रिलियन डॉलर
भारत 597,509 बिलियन डॉलर
रूस 583,400 बिलियन डॉलर
मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार देश के हित में
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है। इसके अलावा भारत लोग जो विदेश में काम करते हैं, उनकी तरफ से भेजी गई विदेशी मुद्रा भी बड़ा स्रोत होती है।
जानिए क्यों बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ने का मुख्य कारण विदेशी मुद्रा आस्तियों (एफसीए) का बढ़ना है। यह कुल मुद्रा भंडार का एक महत्वपूर्ण घटक होता है। आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 3.825 अरब डॉलर बढ़कर 533.378 अरब डॉलर हो गईं। डॉलर में व्यक्त विदेशी मुद्रा भंडार में रखे जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में मूल्यवृद्धि अथवा मूल्यह्रास के प्रभावों को शामिल किया जाता है।
गोल्ड रिजर्व बढ़ा
आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधनी सप्ताह के दौरान गोल्ड रिजर्व का मूल्य भी 25.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 40.823 अरब डॉलर हो गया। वहीं समीक्षाधीन सप्ताह में, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास जमा विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 10.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.306 अरब डॉलर हो गया। आईएमएफ के पास रखा विदेशी मुद्रा भंडार 5.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.002 अरब डॉलर पहुंच गया।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!