नई दिल्ली। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 27 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 46.9 करोड़ डॉलर घटकर 574.821 अरब डालर के स्तर पर आ गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आंकड़ जारी कर यह जानकारी दी है। इस जानकारी के अनुसार पिछले 20 नवंबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.518 अरब डॉलर की भारी वृद्धि के साथ 575.29 अरब डॉलर हुआ था। समीक्षाधीन अवधि में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) तो बढ़ी हैं, लेकिन विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट दर्ज हुई है। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां, कुल विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हैं।
ये हैं विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़े
आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार समीक्षावधि में एफसीए 35.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 533.455 अरब डॉलर हो गया। एफसीए को दर्शाया डॉलर में जाता है, लेकिन इसमें यूरो, पौंड और येन जैसी अन्य विदेशी मुद्राएं शामिल रहती हैं।
स्वर्ण भंडार की वैल्यू घटी
समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान देश का स्वर्ण भंडार का मूल्य 82.2 करोड़ डॉलर घटकर 35.192 अरब डॉलर रह गया। भारत को अंतरराष्ट्रीय मु्द्रा कोष (आईएमएफ) में मिला विशेष आहरण अधिकार हालांकि 20 लाख डॉलर की मामूली वृद्धि के साथ 1.494 अरब डॉलर और आईएमएफ के पास जमा मुद्रा भंडार 10 लाख डॉलर घटकर 4.679 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया।
जानिए पिछले साल का स्तर
वहीं पिछले साल के आखिरी सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार यानी 27 दिसंबर 2019 को समाप्त सप्ताह में 2 अरब 52 करोड़ डॉलर बढ़कर यह 457 अरब 46 करोड़ 80 लाख डॉलर हो गया था। वर्तमान में बीते सप्ताह को छोड़कर इससे पिछले कई सप्ताह से विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़त का ही रुख है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान