नयी दिल्ली। कई विज्ञापनों के बाद आखिरकार रियलमी ने भारत का पहला 5जी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Realme X50 Pro 5G नाम से पेश किया गया नया स्मार्टफोन चीनी स्मार्टफोन निर्माता Realme की तरफ से भी लॉन्च किया गया पहला 5जी फोन है। रियलमी एक्स50 प्रो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 एसओसी, 65डब्लू सुपरडार्ट फ्लैश चार्ज तकनीक, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल सेल्फी कैमरों जैसे फीचर दिये गये हैं। रियलमी एक्स50 प्रो के जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाले iQoo 3 के साथ मुकाबला होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बता दें कि रियलमी ने पिछले हफ्ते ही पहले 5जी स्मार्टफोन को लॉन्च करने की जानकारी दे दी थी। हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में अभी तक किसी भी टेलीकॉम कंपनी ने 5जी इंटरनेट की शुरुआत नहीं की है।
रियलमी एक्स50 प्रो को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इनमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले फोन की कीमत 37,999 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले फोन की कीमत 39,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है। इन तीनों ही वेरिएंट की बिक्री शुरू हो चुकी है। आपको से फोन मास ग्रीन और रस्ट रेड कलर में मिलेगा। आप इस फोन को रियलमी की साइट के अलावा फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।
डुअल सिम (नैनो) वाले रियलमी एक्स50 प्रो एंड्रॉयड 10 पर चलता है। स्मार्टफोन में 90एचजेड के साथ 6.44 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी गयी है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सेल है, जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 एसओसी है, जिसे एड्रेनो 650 जीपीयू और 12जीबी तक रैम है। फोन में 4 रियर कैमरों का सेटअप है जिसमें एफ/1.8, 6-पीस लेंस के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सैमसंग GW1 सेंसर शामिल है। सेटअप में एक 8-मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर, 12-मेगापिक्सेल टेलीफोटो शूटर और 2-मेगापिक्सेल पोर्ट्रेट कैमरा भी शामिल है।
स्मार्टफोन के फ्रंट में एक डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप भी है जिसमें 32-मेगापिक्सल का सोनी IMX 616 प्राइमरी सेंसर है और एफ/ 2.5 लेंस और अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। फोन में जो सेंसर दिये गये हैं उनमें एक्सीलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। इसके अलावा फोन में 65W सुपर डार्ट चार्ज के साथ 4,200 एमएएच की बैटरी है।
यह भी पढ़ें - 8000 रुपये से कम के बेस्ट 8 स्मार्टफोन, जानिये फीचर्स
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान