jio bharat phone sales start: रिलायंस जियो ने हाल ही में लांच किए गए जियो भारत फोन की बिक्री आज से शुरू कर दी है। कंपनी का दावा है कि यह देश का सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन है।
रिलायंस जियो ने इस मोबाइल फोन को 999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा है। इस 4जी मोबाइल फोन की बिक्री आज से शुरू हो गई है। रिलायंस जियो ने इस सबसे सस्ते 4जी मोबाइल फोन के लिए एक नया रिचार्ज प्लान भी लांच किया है। यह रिचार्ज प्लान केवल 123 रुपये में दिया जा रहा है।
इस सबसे सस्ते जियो भारत 4G मोबाइल फोन को रिलायंस डिजिटल स्टोर, जियो रिटेल आउटलेट और दूसरे रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इस सभी जगह पर उपलब्ध करा दिया है।
जहां तक रेट की बात है तो जियो भारत फोन 999 रुपये में बेचा जा रहा है। हालांकि आपको यह मोबाइल फोन लेते वक्त न्यूनतम 123 रुपये का रिचार्ज भी कराना होगा। इस प्रकार से इस फोन की कीमत रिचार्ज को मिलाकर 1,122 रुपये हो जाएगी।
जियो भारत V2 मोबाइल फोन का मासिक प्लान काफी सस्ता है। इस रिचार्ज प्लान के साथ 28 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। वहीं 123 रुपये में इस प्लान में यूजर्स को 14 जीबी 4जी डेटा दिया जा रहा है। अगर महीने के हिसाब से देखें तो रोज आधा जीबी डेटा मिलेगा।
कंपनी का दावा है कि जियो भारत फोन का वजन केवल 71 ग्राम है। इस फोन में एचडी वॉयस कॉलिंग, एफएम रेडियो, 128 जीबी का एसडी मेमरी कार्ड जैसे फीचर्स हैं। फोन में 4.5 सेंटीमीटर की टीएफटी स्क्रीन दी गई है। फोन के रियर में 0.3 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर है। फोन में 1000 mAh की बैटरी भी है। साथ ही फोन में 3.5 mm का हेडफोन जैक दिया गया है।
इस मोबाइल फोन में जियोसिनेमा सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। साथ ही जियो-सावन का भी मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इस मोबाइल फोन से लोग जियो-पे से यूपीआई पेमेंट भी कर पाएंगे। यह मोबाइल फोन 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग